Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

कुमारी शमीम रहमान को विशेष लोक अभियोजक (ACB/EOW), जिला रायपुर के पद पर नियुक्ति संबंधी

Published 17 August 2022

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
527
Notification no.
क्रमांक 9285/2241/21-ब/छ.ग./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-17.527
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 18 अगस्त 2022

आदेश

क्रमांक 9285/2241/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन द्वारा विशेष लोक अभियोजक (ACB/EOW), रायपुर जिला रायपुर के पद पर आदेश क्रमांक 7209/21-ब/छ.ग./2020 दिनांक 17-09-2020 के जरिये कुमारी शमीम रहमान को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिन्हें नियमित करने का निर्णय लिया गया है.

अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा विशेष लोक अभियोजक (ACB/EOW), रायपुर जिला रायपुर के पद पर कुमारी शमीम रहमान को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 24-09-2021 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो, के लिए विशेष लोक अभियोजक (ACB/EOW), रायपुर जिला रायपुर के पद पर नियुक्त करता है.

उन्हे शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्तें छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, बी. पी. सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 August 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-17.527/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-17.527.