विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 22 अगस्त 2022
आदेश
क्रमांक 9350/2158/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन, एतद्द्वारा श्री सुकलाल धारगावे, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल-राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) के द्वारा नोटरी व्यवसाय प्रमाण-पत्र नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव द्वारा अनुशंसा प्रदान नहीं किये जाने के कारण श्री सुकलाल धारगावे, अधिवक्ता/नोटरी, वृत्तिक स्थल-राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव का नोटरी व्यवसाय प्रमाण-पत्र नवीनीकरण आवेदन अस्वीकार करते हुए उनका नाम नोटरी रजिस्टर से विलोपित करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनिल कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त सचिव.