Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 संबंधी

Published 24 August 2022

Department
कृषि विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
537
Notification no.
क्र./5076/एफ-11/11/2021/14-2
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-24.537
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 16 अगस्त 2022

सूचना

क्र./5076/एफ-11/11/2021/14-2.⸺ छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (मंडी निधि, लेखा तथा राज्य विपणन सेवा के गठन की रीति तथा अन्य विषय) नियम, 1980 में संशोधन का निम्नलिखित प्रारूप, जिसे राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 (क्र. 24 सन्‌ 1973) की धारा 79 द्वारा शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संशोधित किया जाना प्रस्तावित करती है, उक्त अधिनियम की धारा 79 की उप-धारा (1) द्वारा अपेक्षित किये गये अनुसार, उन समस्त व्यक्तियों, जिनके कि इससे प्रभावित होने की संभावना है, की जानकारी के लिये एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है तथा एतद्‌द्वारा सूचित किया जाता है कि उक्त प्रारूप पर इस अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से पन्द्रह दिवस के अवसान के पश्चात्‌, विचार किया जायेगा।

कोई आपत्ति या सुझाव, जो उक्त प्रारूप के संबंध में किसी व्यक्ति से, विनिर्दिष्ट कालावधि के पूर्व, कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विभाग, महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्राप्त हों, पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विचार किया जायेगा।

संशोधन प्रारूप

उक्त नियमों में,-

नियम 7 के उप-नियम (1) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थातः- ''(1) प्रत्येक मंडी समिति अपनी कुल प्राप्तियां (अनुज्ञप्ति फीस तथा मंडी फीस) के 15ः को आरक्षित निधि के रूप में रखेगीःपरन्तु संचालक को यह शक्ति होगी कि वह प्रतिशत सीमा को 20ः अधिकतम के अध्यधीन रहते हुए बढ़ा सकेगा।'' छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव. अटल नगर, दिनांक 16 अगस्त 2022 क्रमांक/5076/एफ-11/11/2021/14-2.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक/5076/एफ-11/11/2021/14-2 दिनांक 16-08-2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 16th August 2022

NOTICE

No./5076/F-11/11/2021/14-2.⸺The following draft of amendment in the Chhattisgarh Krishi Upaj Mandi (Mandi Nidhi, Lekha Tatha Rajya Vipnan Sewa Ki Gathan Ki Riti Tatha Anya Vishaya) Niyam, 1980, which the State Government in exercise of the powers conferred by Section 79 of the Chhattisgarh Krishi Upaj Mandi Adhiniyam, 1972 (No. 24 of 1973), proposes to amendment, is hereby, published as required by sub- section (1) of Section 79 of the said Adhiniyam, for the information of all person likely to be affected thereby and notice is hereby given that the said draft shall be taken into consideration after the expiry of fifteen days from the date of publication of this notification in the Official Gazette.

Any objection or suggestions regarding the said draft received from any person before the specified period, in office hours in office of the Agriculture Production Commissioner, Government of Chhattisgarh, Department of Agriculture, Mahanadi Bhawan, Mantralaya, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur shall be considered by the Government of Chhattisgarh.

DRAFT AMENDMENT

In the said rules,-

For sub-rule (1) of rule 7, the following sub-rule shall be substituted, namely:-

"(1) Every market committee shall keep 15% of its gross receipts (license fees and market fees) as a reserve fund:

provided that the Director shall have the power to increase the limit of percentage subject to a maximum of 20%" By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, K.C. PAIKARA, Joint Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 24 August 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-24.537/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-08-24.537.