राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 1 सितम्बर 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 11-37/2021/सात-4.⸺ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, नीचे दी गई अनुसूची में विनिर्दिष्ट अनुसार जिला राजनांदगांव की सीमाओं को परिवर्तित, नवीन जिला ''मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी'' को सृजित तथा उनकी सीमाओं को परिभाषित करती है, अर्थात् :-
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | संभाग | नवीन जिला | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन जिला की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | राजनांदगांव | दुर्ग | मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी | जिला राजनांदगांव के उप-खण्ड-मोहला एवं मानपुर तथा तहसील मोहला, मानपुर, औंधी, खड़गांव एवं अम्बागढ़ चौकी को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ''मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी'' का सृजन। | उत्तर- तहसील छुरिया, जिला राजनांदगांव। दक्षिण- तहसील दुर्गकोंदल एवं पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर। पूर्व - तहसील डौण्डी एवं डौण्डी-लोहारा, जिला बालोद। पश्चिम- महाराष्ट्र राज्य की सीमा। |
NOTIFICATION
No. F 11-37/2021/Seven-4. In exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), the State Government, hereby, alters the limits of district Rajnandgaon, creates a new district "Mohla-Manpur-Ambagarh Chouki" and defines the limits thereof as specified in the Schedule below, namely:-
SCHEDULE
| S. No. | District | Division | New District | Nature of change | Boundaries of new District |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Rajnandgaon | Durg | Mohla-Manpur- Ambagarh Chouki | Creation of new district "Mohla- Manpur-Ambagarh Chouki" inclusion of Sub- Division-Mohla and Manpur and Tahsil Mohla, Manpur, Aundhi, Khadgaon and Ambagarh Chouki of Rajnandgaon district. | North - Tahsil – Chhuriya, District-Rajnandgaon. S outh - Tahsil-Durgkondal and by Pakhanjur, District- Uttar Baster-Kanker. E ast - Tahsil - Dondi and Dondi-Lohara, District Balod. W est - Maharashtra State. |