Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत श्यामगिरी मार्ग के मध्य क्रिकेट ग्राउण्ड के पास नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग विस्फोट की न्यायिक जांच संबंधी

Published 02 September 2022

Department
सामान्य प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
548
Notification no.
क्रमांक एफ 3-4/2019/1-7
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-02.548
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 2 सितम्बर 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 3-4/2019/1-7 .⸺ इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 08-05-2019 द्वारा दिनांक 09-04-2019 को जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत श्यामगिरी मार्ग के मध्य क्रिकेट ग्राउण्ड के पास नक्सलियों द्वारा किये गये बारूदी सुरंग विस्फोट से माननीय विधायक श्री भीमा मंडावी तथा अन्य चार सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु की घटना की जांच हेतु जस्टिस श्री सतीश के. अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति, सिक्किम उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है. उक्त अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर शासन को जांच रिपोर्ट सौंपनी थी. निर्धारित समयावधि में आयोग का जांच कार्य पूर्ण न हो पाने के कारण समय-समय पर शासन द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं द्वारा आयोग के कार्यकाल में वृद्धि की जाती रही है. इसी अनुक्रम में समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 02-06-2022 द्वारा आयोग के कार्यकाल में दिनांक 08-06-2021 से और 03 माह वृद्धि की गई है, जो दिनांक 07-09-2022 को समाप्त हो रही है.

2. चूंकि, जांच आयोग का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, अतः न्यायिक जांच आयोग के प्रस्ताव पर विचारोपरांत राज्य शासन एतद्‌द्वारा आयोग के कार्यकाल में दिनांक 08-09-2022 से दिनांक 07-11-2022 तक और 02 माह की और वृद्धि करता है.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, पुलक भट्‌टाचार्य, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 02 September 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-02.548/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-02.548.