छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, सोमवार, दिनांक 5 सितम्बर, 2022 (भाद्रपद 14, 1944)
अधिसूचना
क्रमांक- 9243/वि.स./विधान/2022.⸺ माननीय राज्यपाल महोदया का निम्नलिखित आदेश, दिनांक 23 अगस्त, 2022 सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है :-
''भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उपखण्ड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, अनुसुईया उइके, राज्यपाल, छत्तीसगढ,़ एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा के चौदहवें सत्र का सत्रावसान तात्कालिक प्रभाव से करती हूं.
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.