राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 2 सितम्बर 2022
आदेश
क्रमांक-एफ 1-1/2022/रास/यू.-8.⸺ छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं अनुसुईया उइके, कुलाधिपति, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर एतद्द्वारा Professor Manoj Kumar Srivastava, Professor, Department of Statistics, Institute of Social Sciences, Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra (U.P.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.) का कुलपति नियुक्त करती हूँ.
2. Professor Manoj Kumar Srivastava का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम में वर्णित प्रावधान अनुसार होगी.
हस्ता./-
(अनुसुईया उइके) कुलाधिपति.
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.)