Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

उपार्जन केन्द्र एवं भण्डारण केन्द्र स्टेट वेयरहाउस गोदाम (डब्ल्यू.डी.आर.ए.से प्रमाणित) को अधिसूचित किये जाने संबंधी

Published 08 September 2022

Department
कृषि विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
564
Notification no.
क्र./5488/एफ-11/21/2018/14-2
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-08.564
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 8 सितम्बर 2022

अधिसूचना

क्र./5488/एफ-11/21/2018/14-2.⸺ भारत सरकार, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के पत्र क्र./एल-15016/10/2018-MPS दिनांक 11-10-2018 द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PMAASHA) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों के प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) योजनांतर्गत चयनित जिलों में उपार्जन एवं भण्डारण हेतु राज्य शासन, एतद्‌ द्वारा, निम्नानुसार उपार्जन केन्द्र एवं भण्डारण केन्द्र स्टेट वेयरहाउस गोदाम (डब्ल्यू.डी.आर.ए.से प्रमाणित) को अधिसूचित किए जाते हैः-
क्रमांक जिला फसल उपार्जन केन्द्र एवं भण्डारण केन्द्र उपार्जन केन्द्र से संबद्ध जिले
1 बलौदाबाजार अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, बिलाईगढ़ बलौदाबाजार, रायपुर
2 गरियाबंद अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, गरियाबंद गरियाबंद, धमतरी
3 महासमुन्द अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, बसना महासमुन्द
4 दुर्ग अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, दुर्ग दुर्ग, बालोद
5 बेमेतरा अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, थानखम्हरिया बेमेतरा
6 कबीरधाम अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, पण्डरिया कबीरधाम
7 राजनांदगांव अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, राजनांदगांव राजनांदगांव
8 मुंगेली अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, मुंगेली मुंगेली बिलासपुर
9 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, मरवाही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
10 जांजगीर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, बोड़ासागर जांजगीर
11 कोरबा अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, कोरबा कोरबा
12 बलरामपुर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, राजपुर बलरामपुर
13 सूरजपुर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, सूरजपुर सूरजपुर
14 सरगुजा अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, अंबिकापुर सरगुजा
15 जशपुर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, बगीचा जशपुर
16 कोरिया अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, मनेन्द्रगढ़ कोरिया
17 कोंण्डागांव अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, कोण्डागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कोंण्डागांव
18 कांकेर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, कांकेर कांकेर
19 रायगढ़ अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, लोहारसिंह-2 रायगढ़
20 नारायणपुर अरहर, मूंग एवं उड़द CGSWC, नारायणपुर बीजापुर, नारायणपुर

टीपः- वर्तमान नवगठित जिले के कृषक पूर्व जिले के उपार्जन केन्द्र में उपज का विक्रय कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 8 सितम्बर 2022

अधिसूचना

क्र./5490/एफ-11/21/2018/14-2.⸺ भारत सरकार, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के पत्र क्र./एल-15016/10/2018-MPS दिनांक 11-10-2018 द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PMAASHA) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों के उपार्जन हेतु प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) योजनांतर्गत करने हेतु राज्य शासन, एतद्‌ द्वारा उक्त फसलों के क्रॉप केलेण्डर यथा बोनी, कटाई की अवधि तथा उपार्जन अवधि निम्नानुसार अधिसूचित किए जाते हैंः-

स. क्र. खरीफ फसल 2022 बोनी अवधि कटाई अवधि उपार्जन अवधि
1 उड़द 01 जुलाई से 31 जुलाई 2022 20 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022
2 म ग ं ू 01 जुलाई से 31 जुलाई 2022 20 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022
3 अरहर 25 जून से 31 जुलाई 2022 07 दिसंबर से 07 मार्च 2023 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 8 सितम्बर 2022

अधिसूचना

क्र./5492/एफ-11/21/2018/14-2.⸺ छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 (क्र. 24 सन्‌ 1973) की धारा 69 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PMAASHA) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों के उपार्जन पर राज्य सरकार, एतद्‌ द्वारा मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान से पूर्णतः छूट प्रदान करती है।यह अधिसूचना प्रकाशन की तिथि से आगामी आदेश तक के लिए प्रभावशील होगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 08 September 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-08.564/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-09-08.564.