राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 12 अक्टूबर 2022
अधिसूचना
क्रमांक 7290/7618/2018/रास/यू.-26.⸺ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत के.के. मोदी यूनिवर्सिटी, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन-समिति का गठन किया गया हैः-
| 1. | प्रो. (डॉ) एस. जे. चोपड़ा, कुलाधिपति य .पी.ई.एस., देहरादून ू | प्रायोजक निकाय (मोदी इनोवेटिव एजुकेशन सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद | -समिति अध्यक्ष |
| 2. | डॉ. संजय केहर, के.के. मोदी य ूनिवर्सिटी, दुर्ग। | प्रायोजक निकाय (मोदी इनोवेटिव एजुकेशन सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद | -समिति सदस्य |
| 3. | डॉ. अमिताभ बैनर्जी, प्राचार्य, शास. जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर | उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति | -समिति सदस्य |
2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी.
हस्ता./-
(दीपक कुमार अग्रवाल) राज्यपाल के उप-सचिव.