Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री संजय सोनी शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक जिला कबीरधाम की कार्यवाही बढ़ाये जाने संबंधी

Published 17 October 2022

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
626
Notification no.
क्र. 11234/2747/21-ब/छ.ग./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-17.626
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 17 अक्टूबर 2022

आदेश

क्र. 11234/2747/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक (FTC), कबीरधाम, जिला कबीरधाम के पद पर आदेश क्रमांक 4444/627/21-ब/छ.ग./2020 के जरिये श्री संजय सोनी को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 10-10-2019 से तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था. उक्त अवधि पूर्ण होने पर पुनः तीन वर्ष के लिए कार्य अवधि बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है.

अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक (FTC), कबीरधाम, जिला कबीरधाम के पद पर श्री संजय सोनी को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 10-10-2022 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक (FTC), कबीरधाम जिला कबीरधाम नियुक्त करता है.

उन्हे शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 17 October 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-17.626/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-17.626.