Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 के अंतर्गत आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति संबंधी

Published 27 October 2022

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
637
Notification no.
क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/यू.-16
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-27.637
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 27 अक्टूबर 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/यू.-16.⸺ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन-समिति का गठन किया गया हैः-

1. डॉ. बी. हनुमईया, पूर्व कुलपति, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ प्रायोजक निकाय (आई.टी.एम. सोसायटी, रायपुर) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌ -समिति अध्यक्ष
2. डॉ. एफ. ए. फनार्डिंज, पूर्व संचालक, स्टॉफ कॉलेज ऑफ गोवा विश्वविद्यालय, गोवा एवं पूर्व कुलसचिव, डॉ. डी.वाय, पाटील विश्वविद्यालय, मुम्बई एवं सदस्य (नैक समिति) प्रायोजक निकाय (आई.टी.एम. सोसायटी, रायपुर) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌ -समिति सदस्य
3. डॉ. बलवंत सिंह ठाकुर, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ स्टडीज इन मैथेमेटिक्स, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर उच्च शिक्षा विभाग से राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति -समिति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी.

हस्ता./-

(एम.पी. पटेल) राज्यपाल के अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 27 October 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-27.637/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-10-27.637.