विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 9 नवम्बर 2022
आदेश
क्र. 12055/2177/21-ब/छ.ग./2022.⸺ विभाग के आदेश क्रमांक 4295 दिनांक 22 अप्रैल, 2022 के द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, जांजगीर के पद पर नियुक्त श्री छतराम यादव, की 62 वर्ष की आयु दिनांक 14-12-2022 को पूर्ण हो रही है, राज्य शासन, एतद्द्वारा, विधि और विधायी कार्य विभाग के नियमावली के नियम 18 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दिनांक 14-12-2022 से उन्हें सेवामुक्त करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.