महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 10 नवम्बर 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 12-2/2022/मबावि/50.⸺ विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 09-03-2022 के अनुक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के नियम 18 में निहित प्रावधान का प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद्द्वारा छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में महिला सदस्य के रूप में श्रीमती संगीता गजभिये, राजनांदगांव को नियुक्त करता है.
2. उक्त नियुक्त सदस्य तीन वर्ष से अनधिक की कालावधि व 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पूर्वतर हो, पद धारण करेगा.
3. अधिसूचना जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर सदस्य के रूप में पद धारण करना होगा.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
भुवनेश यादव, सचिव.