कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 15 नवम्बर 2022
अधिसूचना
क्र./6325/एफ-11/11/2021/14-2.⸺ छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 (क्र. 24 सन् 1973) की धारा 79 द्वारा शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (मंडी निधि, लेखा तथा राज्य विपणन सेवा के गठन की रीति तथा अन्य विषय) नियम, 1980 में निम्नलिखित संशोधन करती हैं, अर्थात्ः-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
नियम 7 के उप-नियम (1) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्ः- ''(1) प्रत्येक मंडी समिति अपनी कुल प्राप्तियां (अनुज्ञप्ति फीस तथा मंडी फीस) के 15% को आरक्षित निधि के रूप में रखेगीः
परन्तु संचालक को यह शक्ति होगी कि वह प्रतिशत सीमा को 20% अधिकतम के अध्यधीन रहते हुए बढ़ा सकेगा।''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
के.सी.पैकरा, संयुक्त सचिव.
अटल नगर, दिनांक 15 नवम्बर 2022
क्र./6325/एफ-11/11/2021/14-2.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक/6325//एफ-11/11/2021/14-2 दिनांक 15-11-2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है। Atal Nagar, the 15th November 2022
NOTIFICATION
No./6325/F-11/11/2021/14-2.⸺ In exercise of the powers conferred by Section, 79 of the Chhattisgarh Krishi Upaj Mandi Adhiniyam, 1972 (No. 24 of 1973), The State Government, hereby, makes the following amendment in the Chhattisgarh Krishi Upaj Mandi (Mandi Nidhi, Lekha Tatha Rajya Vipnan Sewa Ki Gathan Ki Riti Tatha Anya Vishaya) Niyam, 1980, namely:-
AMENDMENT
In the said rules,-
For sub-rule (1) of rule 7, the following sub-rule shall be substituted, namely:-
"(1) Every market committee shall keep 15% of its gross receipts (license fees and market fees) as a reserve fund:
provided that the Director shall have the power to increase the limit of percentage subject to a maximum of 20%"
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
K.C. PAIKARA, Joint Secretary.