गृह विभाग, सी-अनुभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 15 नवम्बर 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ-4-108/गृह-सी/2017.⸺ छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 (क्रमांक 14 सन् 2006) की धारा 3 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ-4-108/गृह-सी/2017, दिनांक 08 नवम्बर, 2021 में वृद्वि करते हुए ''जे.जे.एम.पी.(झारखण्ड जन मुक्ति परिषद्)'' को पुनः एक वर्ष की कालावधि के लिए विधि विरूद्ध संगठन के रूप में घोषित करती है.
यह अधिसूचना दिनांक 15 नवम्बर, 2022 से एक वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ में प्रवृत्त रहेगी.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
डी. पी. कौशल, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 15 नवम्बर 2022
Atal Nagar, the 15th November 2022NOTIFICATION
F. No. 4-108/Home-c/2017.⸺ In exercise of the powers conferred by sub-section(1) of Section 3 of the Chhattisgarh Visesh Jan Suraksha Adhiniyam 2005(No. 14 of 2006), the State Government hereby, extends the notification of this Department No. F-4-108/Home- c/2017, dated 08 November, 2021 and declares "J.J.M.P.(Jharkhand Jan Mukti Parisad)" Organisation as Unlawful Organisations for a further period of one year.
This Notification will remain in force for one year in Chhattisgarh with effect from 15 November, 2022.