गृह विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 18 अक्टूबर 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 13-01/दो-गृह/न.से./2021.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतदद्वारा छत्तीसगढ़ नगर सेना (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 में निम्नलिखित संशोधन करते है, अर्थात :-
संशोधन
उक्त नियमों की अनुसूची में :-
अनुसूची-दो के सरल क्रमांक 3 के कॉलम (4) एवं (5) में, अंक एवं चिन्ह ''33%" एवं "67%" के स्थान पर, क्रमशः अंक एवं चिन्ह ''60%" एवं ''40%'' प्रतिस्थापित किया जाये।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
एफ.केरकेट्टा, उप-सचिव.
अटल नगर, दिनांक 18 अक्टूबर 2022
Atal Nagar, the 18th October 2022NOTIFICATION
No.F-13-01/Two-Home/HomeGard/2021.⸺ In exercise of the powers conferred by the Proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governer of Chhattisgarh, hereby makes the following amendment in the Chhattisgarh Home Guard (Gazetted) Service Recruitment Rules, 2021 namely :-
AMENDMENT
In Schedule of the said rules,-
For the figure and symbol "33%" and "67"% in column (4) and (5) of serial number 3 of Schedule-II, the figure and symbol "60"% and "40"% shall be substituted, respectively.