राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 13 दिसम्बर 2022
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/यू-16.⸺ इस सचिवालय की अधिसूचना क्रमांक एफ 1-5/2020/रास/निजी/यू-16 दिनांक 27-10-2022 द्वारा आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (2) के अंतर्गत डॉ. बी. हनुमईया, पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में खोजबीन समिति का गठन किया गया है.
2. माननीय कुलाध्यक्ष, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है.
हस्ता./-
(एम.पी. पटेल) राज्यपाल के अवर सचिव.