Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री चन्द्रमोहन प्रसाद सिंह को लोक अभियोजक, जशपुर, जिला जशपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने नियुक्त संबंधी

Published 15 December 2022

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
724
Notification no.
क्र. 13862/3769/21-ब/छ.ग./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.724
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 15 दिसम्बर 2022

आदेश

क्र. 13862/3769/21-ब/छ.ग./2022.⸺ राज्य शासन, एतद्‌द्वारा, श्री चन्द्रमोहन प्रसाद सिंह को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए शासकीय अभिभाषक, जशपुर, जिला जशपुर तथा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (क्र. 2 सन्‌ 1974) की धारा-24 की उपधारा (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये लोक अभियोजक, जशपुर, जिला जशपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करती है.

उन्हे शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

उक्त नियुक्ति माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में लंबित Writ Pettion (s) 7696/2022 Sanjay Kumar Soni @ Sanjay Soni V/s State of Chhattisgarh & 04 other's में पारित निर्णय के अध्यधीन होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 15 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.724/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.724.