Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

एमिटी विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति नियुक्ति संबंधी

Published 15 December 2022

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
726
Notification no.
क्रमांक एफ 2-11/2022/रास/यू-20
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.726
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 15 दिसम्बर 2022

अधिसूचना

क्रमांक एफ 2-11/2022/रास/यू-20.⸺ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा 2 में निहित प्रावधान अंतर्गत एमिटी विश्वविद्यालय, ग्राम माठ, तिल्दा, रायपुर में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन समिति का गठन किया गया हैः-

1. Prof. (Dr.) P.B. Sharma, Vice Chancellor, Amity University Haryana. प्रायोजक निकाय (श्री रितनंद बलदेव इंटरनेशनल एजुकेशन फाउन्डेशन, रायपुर) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌ समिति अध्यक्ष
2. Lt. Gen. V.K. Sharma, Vice Chancellor, Amity University, Madhya Pradesh. प्रायोजक निकाय (श्री रितनंद बलदेव इंटरनेशनल एजुकेशन फाउन्डेशन, रायपुर) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌ समिति सदस्य
3. डॉ. श्रद्धा गिरोलकर, प्राध्यापक, समाजशास्त्र, शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर. उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति समिति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों की नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी.

हस्ता./-

(दीपक कुमार अग्रवाल ) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 15 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.726/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-15.726.