वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 12 दिसम्बर 2022
अधिसूचना
क्र. एफ 07-06/2022/10-2/वन.⸺ भारतीय वन अधिनियम, 1927 (1927 का सं. 16) की धारा 41 सहपठित धारा 76 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम, 2001 में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
(1) नियम 3 के प्रथम पैरा के स्थान पर, निम्नलिखित पैरा प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थातः-
''3. अनुज्ञा पत्रों के माध्यम से वनोपज के अभिवहन का विनियमन.- कोई भी वनोपज, छत्तीसगढ़ राज्य में या उसके बाहर या उसके भीतर, इसमें इसके पश्चात् उपबंधित रीति के सिवाय इन नियमों से संलग्न प्ररूप क, ख या ग में अभिवहन अनुज्ञा पत्र अथवा ऑनलाइन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (https://ntps.nic.in) द्वारा जारी किये गये इलेक्ट्रॉनिक अभिवहन पास/अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना गमनागमन नहीं की जाएगी। अभिवहन अनुज्ञा पत्र/अनापत्ति प्रमाण-पत्र, किसी वन अधिकारी, ग्राम पंचायत या इन नियमों के अधीन सम्यक् रूप से प्राधिकृत किसी व्यक्ति द्वारा या ऑनलाइन नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किया जाएगा।''
(2) नियम 18 के उप-नियम (2) के पश्चात्, निम्नलिखित पैरा जोड़ा जाए, अर्थात्ः-
''ऑनलाईन नेशनल ट्रॉजिट पास सिस्टम (https://ntps.nic.in) के माध्यम से जारी किया गया इलेक्ट्रॉनिक अभिवहन पास/अनापत्ति प्रमाणपत्र भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में विधिमान्य होगा एवं उसके माध्यम से परिवहन किये जा रहे वनोपज हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सीमा जांच नाके (बार्डर चेकिंग बैरियर) पर नये अभिवहन पास की आवश्यकता नही होगी।'' अटल नगर, दिनांक 12 दिसम्बर 2022 क्र. एफ 07-06/2022/10-2/वन.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 340 के खण्ड (3) के अनुसरण में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 07-06/2022/10-2/वन दिनांक 12-12-2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, नायर विष्णुराज नरेन्द्रन, उप-सचिव.
Atal Nagar, the 12th December 2022
NOTIFICATION
File No. 06-07/2022/10-2/van.⸺ In exercise of the powers conferred by section 41 read with Section 76 of the Indian Forest Act, 1927 (No.16 of 1927), the State Government, hereby, makes the following amendment in the Chhattisgarh Transit (Forest Produce) Rules, 2001, namely:-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. For first para of rule 3, the following para shall be substituted, namely:-
"3. Regulation of Transit of forest produce by means of passes.-
No forest produce shall be moved into or outside the state or within the State of Chhattisgarh except in the manner as hereinafter provided without a transit pass in form A, B or C annexed to these rules or electronic Transit Pass/No Objection Certificate issued through online National Transit Pass System (https://ntps.nic.in). The Transit Pass/No objection Certificate shall be issued by a Forest Officer, Gram Panchayat or a person duly authorized under these rules or by online National Transit Pass System electronically."
2. After sub-rule (2) of rule 18, the following para shall be added, namely:-
"Electronic Transit Pass/No objection Certificate issued through online National Transit Pass System (https://ntps.nic.in) shall also be valid in the whole of the State of Chhattisgarh and a new transit pass at border checking barrier of the State of Chhattisgarh shall not be required for forest produce being transported through it."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
NAIR VISHNURAJ NARENDRAN , Deputy Secretary.