Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

दोरनापाल एवं जगरगुण्डा, जिला सुकमा को तहसील बनाने संबंधी

Published 21 December 2022

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
734
Notification no.
क्रमांक एफ 11-32/2022/सात-4
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-21.734
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 21 दिसम्बर 2022

सूचना

क्रमांक एफ 11-32/2022/सात-4.⸺ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन्‌ 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।

राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे : -

अनुसूची

स.क्र. जिला वर्तमान तहसील नवीन तहसील परिवर्तन का स्वरूप नवीन तहसील की सीमाएं
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 सुकमा कोण्टा दोरनापाल राजस्व निरीक्षक मण्डल कांकेरलंका के पटवारी हल्का क्र. 10, 11, 13, 14, 15 एवं 28 के कुल 40 ग्राम । राजस्व निरीक्षक मण्डल दोरनापाल के पटवारी हल्का क्र. 16, 17, 18, 19 एवं 26 के कुल 19 ग्राम अतः कुल 11 पटवारी हल्के के 59 ग ्राम नवीन तहसील दोरनापाल में शामिल होंगे। उत्तर - तह. दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा एवं तह. सुकमा, जिला सुकमा. दक्षिण - तह. कोण्टा, जिला सुकमा पूर्व - तह. सुकमा, जिला सुकमा एवं उड़ीसा राज्य पश्चिम - प्रस्तावित नवीन तहसील जगरगुण्डा, जिला सुकमा
2 सुकमा कोण्टा जगरगुण्डा राजस्व निरीक्षक मण्डल जगरगुण्डा के पटवारी हल्का क्र. 01, 02, 03, 04, 05 एवं 09 के कुल 41 ग्राम राजस्व निरीक्षक मण्डल चिंतलनार के पटवारी हल्का क्र. 06, 07, 08, 12 एवं 29 के कुल 38 ग्राम। अतः कुल 11 पटवारी हल्के के 79 ग्राम नवीन तहसील जगरगुण्डा में शामिल होंगें। उत्तर - तह. बीजापुर, जिला बीजापुर एवं तह. दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा. दक्षिण - तह. कोण्टा, जिला सुकमा पूर्व - प्रस्तावित नवीन तहसील दोरनापाल, जिला सुकमा पश्चिम - तह. बीजापुर एवं भोपालपटनम, जिला बीजापुर
प्रस्तावित परिवर्तन का कारण :- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनुराग पाण्डेय, विशेष सचिव.

Atal Nagar, the 21st December 2022

NOTICE

No. F 11- 32/2021/7-4.⸺ In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of section 13 of the said Code, the State Government, proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.

The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-

SCHEDULE

S. No. District Present Tahsil New Tahsil Nature of Change Boundaries of new Tahsil
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 Sukma Konta Dornapal Total 40 villages of Patwari Halka No. 10, 11, 13, 14, 15 and 28 of Revenue Inspector Circle Kankerlanka. Total 19 villages of Patwari Halka No. 16, 17, 18, 19 and 26 of Revenue Inspector Circle Dornapal. Hence, 59 villages of total 11 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Dornapal". North - Tah.- Dantewada Dist.- Dantewada and Tah.- Sukma , Dist.- Sukma South - Tah.- Konta, Dist.- Sukma. East - Tah.- Sukma , Dist.- Sukma and Odisha State. West - New Proposed Tahsil Jagargunda, Dist.- Sukma.
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
2 Sukma Konta Jagargun da Total 41 villages of Patwari Halka No. 01, 02, 03, 04, 05 and 09 of Revenue Inspector Circle Jagargunda. Total 38 villages of Patwari Halka No. 06, 07, 08, 12 and 29 of Revenue Inspector Circle Chintalnar. Hence, 79 villages of total 11 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Dornapal". North - Tah.- Bijapur, Dist.- Bijapur and Tah.- Dantewada Dist.- Dantewada South - Tah.- Konta, Dist.- Sukma. East - New Proposed Tahsil Dornapal, Dist.- Sukma. West - Tah. Bijapur and Bhopalpatnam, Dist. Bijapur
Reasons for proposed change - Administrative decentralization

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

ANURAG PANDEY, Special Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 21 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-21.734/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-21.734.