Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री सुनील कुमार कुजूर, राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त, की पदावधि वृद्धि संबंधी

Published 31 December 2022

Department
सहकारिता विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
762
Notification no.
क्रमांक/एफ 15-39/15-2/2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-31.762
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 16 नवम्बर 2022

आदेश

क्रमांक/एफ 15-39/15-2/2022.⸺ विभाग के आदेश क्रमांक/एफ 15-38/15-2/2019 दिनांक 18.11. 2019 द्वारा श्री सुनील कुमार कुजूर, सेवानिवृत्त भा.प्र.से. (1986) को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 50-ख की उप-धारा 2 के तहत "राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त" के पद पर नियुक्त किया गया था। विभागीय आदेश दिनांक 08.10.2021 द्वारा श्री सुनील कुमार कुजूर, राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त, की पदावधि में एक वर्ष की वृद्धि की गई थी, उनकी पदावधी दिनांक 17.11.2022 को एक वर्ष पूर्ण हो जाएगी।

2. छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम, 1962 के नियम 49-ञ के उप नियम (1) खण्ड (तीन) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद्‌द्वारा श्री सुनील कुमार कुजूर, राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त, की पदावधि एक वर्ष पूर्ण होने के दिनांक 17.11.2022 से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए वृद्धि करता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

ंपी.एस. सर्पराज, उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 31 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-31.762/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2022-12-31.762.