छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, बुधवार, दिनांक 4 जनवरी, 2023 (पौष 14, 1944)
क्रमांक 315/वि.स./विधान/2023.⸺ छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपाध्यक्ष के निर्वाचन की सूचना सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित की जाती है :-
''संविधान के अनुच्छेद 178 तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 8 के उप नियम (2) के साथ सहपठित नियम 7 के उप नियम (4) की अपेक्षानुसार बुधवार, दिनांक 04 जनवरी, 2023 को सदन द्वारा माननीय श्री संत राम नेताम, सदस्य, विधान सभा को छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।''
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.