⎯ वित्त विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 20 जरवरी 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2016-04-03289/वि/नि/चार. - राज्य शासन, वित्त विभाग की अधिसूचना क्र. एफ
2016-04-03289/वि./नि./चार, दिनांक 11 मई, 2022 द्वारा राज्य शासन के पेंशन योग्य स्थापना में दिनांक
1 नवम्बर, 2004 को अथवा उसके पश्चात् नियुक्त समस्त कर्मचारियों के लिये नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर
पुरानी पेंशन योजना बहाल की गई है, भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में
लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, उक्त अधिसूचना दिनांक 11 मई, 2022 मेंं निम्नलिखित संशोधन करते है,
अर्थात् :-
संशोधन
उक्त अधिसूचना में,-
सरल क्रमांक 5, 6 एवं 7 के स्थान पर, निम्नलिखित सरल क्रमांक प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात् :-
''5 (अ) दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 तक नियुक्त शासकीय सेवकों को नवीन अंशदायी पेंशन योजना
(एन.पी.एस.) में बने रहने का विकल्प अधिसूचना के साथ संलग्न निर्धारित प्रपत्र-एक (नोटराईज्ड) अथवा
पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने का विकल्प निर्धारित प्रपत्र-दो (नोटराईज्ड) में कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत
करना होगा। शासकीय सेवक के द्वारा एक बार दिया गया विकल्प अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा।
(ब) दिनांक 01-04-2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले शासकीय सेवक अनिवार्यतः पुरानी पेंशन योजना
के सदस्य होंगे।
(स) पुरानी पेंशन योजना का विकल्प लेने वाले शासकीय सेवकों/उनके नामिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) को
सेवानिवृत्ति/मृत्यु दिनांक तक जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित लाभांश की
राशि शासकीय खाते में जमा किए जाने के पश्चात् ही सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को लागू पेंशन नियम
यथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976/छत्तीसगढ़ (कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने
वाले कर्मचारी) पेंशन नियम, 1979 के प्रावधानों के अंतर्गत पेंशन की पात्रता होने पर, पेंशन भुगतान आदेश
जारी किया जाएगा। शासकीय सेवक को देय मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान, अवकाश नगदीकरण, समूह
बीमा योजना की राशि से, शासन को देय शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश की राशि के
समायोजन किए जाने की सहमति, शासकीय सेवक को देना होगा।
(द) पी.एफ.आर.डी.ए. से एन.पी.एस. खाते में जमा राशि राज्य शासन के खाते में प्राप्त नहीं होने के कारण, पुरानी
पेंशन योजना का विकल्प लेने वाले शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति अथवा मृत्यु के प्रकरणों में, उनके एन.
पी.एस. खाते में जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक को अर्जित लाभांश की राशि, शासकीय
कोष में जमा करना होगा। उपरोक्तानुसार जमा राशि को भविष्य के पेंशनरी दायित्वों के भुगतान हेतु लोक
लेखे के अंतर्गत पृथक निधि में रखा जाएगा एवं प्रतिवर्ष, गत वर्ष के पेंशनरी दायित्वों के 4 प्रतिशत के
बराबर राशि को, पेंशन निधि में निवेशित की जाएगी।
6. पुरानी पेंशन योजना का विकल्प लेने वाले शासकीय सेवक दिनांक 01-04-2022 से सीजीपीएफ के सदस्य होंगे
तथा सामान्य भविष्य निधि नियमों से शासित होंगे। दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 तक एन.पी.एस. खाते
में जमा कर्मचारी अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एन.पी.एस. नियमों के अंतर्गत देय
होगा।
7. दिनांक 01-11-2004 से पुरानी पेंशन योजना लागू होने के दिनांक के मध्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति/मृत्यु के
प्रकरणों में भी, पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सरल क्रमांक 5 में दर्शित प्रक्रियानुसार निर्धारित प्रपत्र
में विकल्प देना होगा तथा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित लाभांश शासकीय कोष में
जमा किया जाना होगा। ऐसे प्रकरण, जिनमें एन.पी.एस. के नियमों के अंतर्गत सेवानिवृत्ति/मृत्यु पर सेवानिवृत्ति
लाभ प्राप्त कर लिया गया है, वे भी सरल क्रमांक 5 में उल्लेखित प्रक्रिया का पालन कर, शासकीय सेवक को लागू
पेंशन नियम के अनुसार पेंशन की पात्रता होने पर, शासकीय सेवक पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते
हैं।''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 20th January 2023
NOTIFICATION
Sl. No. F 2016-04-03289/Finance/Rules/Four. - By the State Government, Finance Department's Notification No. F-2016-04-03289, dated 11th May, 2022, the Old Pension Scheme has been restored in place of the New Contributory Pension Scheme for all the employees appointed on or after 1st November, 2004 in the pensionable establishment of the State Government, in exercise of the powers conferred by proviso in Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following amendment in the said Notification dated 11th May, 2022, namely :-
AMENDMENT
In the said Notification, -
For serial number 5, 6 and 7, the following serial number shall be substituted, namely:-
"5 (a) Option to remain in New Contribution Pension Scheme (NPS) to government servants appointed from 01-11-2004 to 31-03-2022 in the prescribed Form-I (Notarized) attached with the notification or the option to avail the old pension scheme will have to be submitted to the Head of Office in the prescribed Form-II (Notarized). The option once exercised by the Government servant shall be final and irrevocable.
(b) Government servants appointed on 01-04-2022 and after that will compulsorily be members of the Old Pension Scheme.
(c) The Pension Payment Order shall be issued to those Government servants/their nominees (in case of death) who have opted for Old Pension Scheme, who are eligible for pension under the provisions of the pension rules such as the Chhattisgarh Civil Services (Pension) Rules, 1976/Chhattisgarh (Work- Charged and Contingency Paid Employees) Pension Rules, 1979 applicable to retired Government servants, only after depositing the government contribution deposited till the date of retirement/death and the amount of dividend earned thereon till the date of withdrawal, in the government account. The government servant will have to give consent for adjustment of the government contribution payable to the government and the amount of dividend earned thereon from the amount of death-cum-retirement gratuity, leave encashment, group insurance scheme payable to the government servant.
(d) Due to non-receipt of amount deposited in NPS account from PFRDA, in the account of the State Government, in the cases of retirement or death of the government servants option for the Old Pension Scheme, the government servant will have to deposit the amount of government contribution deposited in their NPS account and the amount of dividend earned on the date of withdrawal, in the government fund. The amount deposited as above will be kept in a separate fund under the public account for the payment of future pensionary obligations and every year an amount equal to 4% of the pensionary obligation of the previous year will be invested in the pension fund.
6. Government servants opting for Old Pension Scheme will be members of CGPF from 01-04-2022 and shall be governed by General Provident Fund rules. Employee contribution deposited in the NPS account from 01-11-2004 to 31-03- 2022 and dividend earned thereon shall be payable to the government employee as per NPS rules.
7. In the cases of retirement/death of employees between 01-11-2004 and the date of implementation of the Old Pension Scheme, to get the benefit of the old pension scheme, the option will have to be given in the prescribed form as per the process shown in serial number 5 and have to deposit the government contribution and the dividend earned on withdrawal till date will have to be deposited in the government fund. In such cases where retirement benefits have been received on retirement/death under the rules of NPS, have to be followed the procedure mentioned in serial number 5, and on the eligibility of the pension as per Pension Rules applicable to the Government servants, the government servant can avail the benefits of old pension Scheme."
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ATISH PANDEY, Joint Secretary.
प्रपत्र - एक
नवीन पेंशन योजना (NPS) में बने रहने हेतु
शपथ-पत्र
मैं...........................................................................................................................................................................................................
पदनाम...................................................................................................................................................................................................................
कार्यालय/विभाग का नाम ....................................................................................................वित्त विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ
2016-04-03289/वि/नि/चार, दिनांक 20.01.2023 के परिप्रेक्ष्य में स्वेच्छा से नवीन अंशदायी पेंशन योजना (NPS)
में बने रहने का विकल्प चयन करता/करती हॅूं।
मेरे द्वारा दिया गया यह विकल्प अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा ।
दिनांकः-....................................
कर्मचारी का हस्ताक्षर
मोबाइल नं.ः ............................................
कर्मचारी कोडः..........................................
PRAN NO: ..........................................
प्रपत्र - दो
पुरानी पेंशन योजना को स्वीकार करने हेतु
शपथ-पत्र
मैं...........................................................................................................................................................................................................
पदनाम .................................................................................................................................................................................................................
कार्यालय का नाम .............................................................................................................................................................................................
विभाग का नाम .................................................................................................................................................................................................
वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना क्रमांक एफ 2016-04-03289/ वि/नि/चार, दिनांक 20.01.2023 के
परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार के निर्णयानुसार इस शपथ-पत्र के माध्यम से निम्नांकित शर्तों पर अपनी स्वेच्छा से पूर्ण सहमति
देते हुए अपने लिए पुरानी पेंशन योजना को स्वीकार करता/करती हूॅंः-
1. मैं पुरानी पेंशन योजना से शासित होना चाहता/चाहती हूॅं तथा इस आशय का शपथ-पत्र देता/देती हूँ कि
मुझे इसके क्रियान्वयन के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश मान्य हैं एवं मेरे द्वारा किसी प्रकार का
अतिरिक्त वित्तीय दावा राज्य सरकार से नहीं किया जायेगा ।
2. एन.पी.एस. खाते में जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश की राशि राज्य सरकार को प्राप्त नहीं
होने के कारण मेरी सेवानिवृत्ति के उपरान्त शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश की राशि मेरे द्वारा
शासकीय कोष में जमा करने के उपरान्त ही मुझे पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन देय होगा। मेरे द्वारा
शासकीय अंशदान एवं उस पर अर्जित लाभांश की राशि एन.पी.एस. से प्राप्त राशि में से जमा की जाएगी तथा
शासन को देय राशि में कमी की प्रतिपूर्ति मुझे मिलने वाले मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान/अवकाश
नगदीकरण/समूह बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि से भी किया जा सकेगा।
3. एन.पी.एस.खाते में जमा मेरे अंशदान की राशि किसी भी स्थिति में प्राप्त न होने की स्थिति में मेरे द्वारा राज्य
सरकर से इसका दावा नहीं किया जायेगा।
4. नवीन अंशदायी पेंशन योजना (एन.पी.एस.) के अन्तर्गत मेरे वेतन से की जा रही 10 प्रतिशत अंशदान की
कटौती माह अप्रैल 2022 से समाप्त हो जायेगी तथा सामान्य भविष्य निधि के प्रावधानों के अनुसार मुझे प्राप्त
होने वाले मूल वेतन (परिलब्धियों) से छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (CGPF) की कटौती कर छत्तीसगढ़
सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जायेगी।
5. वित्त विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत लेखा संधारण विनियमन एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश
अलग से जारी किया जायेगा एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के क्रम में किसी प्रकार की भ्रांति उत्पन्न
होने पर वित्त विभाग द्वारा सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश /स्पष्टीकरण जारी
किया जायेगा जो मुझे मान्य होगा ।
6. मेरे द्वारा दिया गया यह विकल्प अंतिम एवं अपरिवर्तनीय होगा ।
दिनांकः-....................................
कर्मचारी का हस्ताक्षर
मोबाइल नं.ः ............................................
कर्मचारी कोडः..........................................
PRAN NO: ..........................................
(प्रपत्र-2 हेतु)
पुरानी पेंशन योजना स्वीकार करने पर शासन को देय राशि के समायोजन हेतु
सहमति पत्र
मैं...........................................................................................................................................................................................................
पदनाम...................................................................................................................................................................................................................
कार्यालय/विभाग का नाम .............................................................................................................................................................................
वित्त विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 2016-04-03289/वि/नि/चार, दिनांक 20-01-2023 के अनुसार मेरे एन.पी.
एस. खाते में जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित लाभांश की राशि मेरी सेवानिवृत्ति के
उपरांत शासकीय कोष में जमा करने पर ही पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत पात्रता होगी। शासकीय अंशदान एवं उस
पर अर्जित ब्याज की राशि का समायोजन मुझे मिलने वाले उपादान/अवकाश नगदीकरण/समूह बीमा योजना अंतर्गत
प्राप्त होने वाली राशि से भी करने की सहमति प्रदान करता/करती हूॅ।
दिनांकः-....................................
कर्मचारी का हस्ताक्षर
मोबाइल नं.ः ............................................
कर्मचारी कोडः..........................................
PRAN NO: ..........................................
अटल नगर, दिनांक 20 जनवरी 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2016-04-03289/वि/नि/चार. - भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त
शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976 में
निम्नलिखित और संशोधन करते है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
1 अध्याय-1 के नियम 2 के उप-नियम (1) में, चिन्ह एवं अंक ''(1)'' के स्थान पर, चिन्ह एवं अंक ''(1)(क)''
प्रतिस्थापित किया जाये ।
2 अध्याय-1 के नियम 2 के उप-नियम (1)(क) के पश्चात्, निम्नलिखित उप-नियम अन्तःस्थापित किया जाये,
अर्थात् :-
''(1) (ख) ऐसे शासकीय कर्मचारी, जो दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 के मध्य नियुक्त हुए है और
जो पुरानी पेंशन योजना का विकल्प लेते हैं, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ तभी प्राप्त होगा,
जब वे उनके एन.पी.एस. खाते में जमा शासकीय अंशदान एवं उस पर आहरण दिनांक तक अर्जित
लाभांश को शासकीय कोष में जमा करेंगे।''
3 अध्याय-1 के नियम 2 के उप-नियम 2 के खण्ड (एफ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़ा जाये, अर्थात् :-
''(जी) ये नियम, उन शासकीय सेवकों को, जो दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 तक नियुक्त हुए हैं
और वित्त विभाग के अधिसूचना क्रमांक एफ 2016-04-03289/वि/नि/चार, दिनांक 20-01-2023
के परिप्रेक्ष्य में नवीन अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) में बने रहने का विकल्प का चयन किया है,
को लागू नहीं होंगे।''
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 20th January 2023
NOTIFICATION
Sl. No. F 2016-04-03289/Finance/Rules/Four. - In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Civil Services (Pension) Rules, 1976, namely :-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. In sub-rule (1) of rule 2 of Chapter-1, for the symbol and figure "(1)", the symbol and figure "(1)(a)" shall be substituted.
2. After sub-rule (1)(a) of rule 2 of Chapter-1, the following sub-rule shall be inserted, namely :-
"(1)(b) Government employees who have been appointed between 01-11-2004 to 31-03-2022 and who opt for the old pension scheme, will get the benefit of the old pension scheme only when they shall be deposited the Government contribution deposited in their NPS account and the dividend earned thereon till the date of withdrawal, in the Government Fund."
3. After clause (f) of sub-rule (2) of rule 2 of Chapter-1, the following clause shall be added, namely:-
"(g) These rules shall not be applicable to those Government servants who have been appointed from 01-11-2004 to 31-03-2022 and have opted to continue in the New Contributory Pension Scheme (NPS) in view of the Finance Department's Notification No. F 2016-04-03289/ Finance/Rules/Four, dated 20-01-2023"
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ATISH PANDEY, Joint Secretary.
अटल नगर, दिनांक 20 जनवरी 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 2016-04-03289/वि/नि/चार. - भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त
शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि नियम में
निम्नलिखित और संशोधन करते है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
1. नियम 4 के खण्ड (ii) के स्थान पर, निम्नलिखित खण्ड प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात् :-
''(ii) ये नियम, उन शासकीय सेवकों को, जो कि दिनांक 01-11-2004 से 31-03-2022 तक नियुक्ति हुए है
और वित्त विभाग के अधिसूचना क्रमांक एफ 2016-04-03289 /वि/नि/चार, दिनांक 20-01-2023
के परिपेक्ष्य में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का विकल्प का चयन किया है, दिनांक 01-04-2022 से
अनिवार्यतः लागू होंगे, किन्तु जिसने नवीन अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) में बने रहने का विकल्प का
चयन किया है, को लागू नहीं होंगे।''
2. नियम 4 के उप-नियम (2) का लोप किया जाए।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 20th January 2023
NOTIFICATION
Sl. No. F 2016-04-03289/Finance/Rules/Four. - In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh General Provident Fund Rules, namely :-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. For clause (ii) of rule 4, the following clause shall be substituted, namely:-
"(ii) These rules will apply to those government servants who were appointed on 01.11.2004 to 31.03.2022 and have opted for Old Pension Scheme (OPS) in view of finance Department's Notification No. F 2016-04-03289/Finance/Rules/Four, dated 20.01.2023. will be compulsorily applicable from 01.04.2022, but will not be applicable to those who have opted to continue in the New Contributory Pension Scheme (NPS)."
2. Sub-rule (2) of rule 4 shall be omitted.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ATISH PANDEY, Joint Secretary.