Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विनियम, 2021 संबंधी

Published 25 January 2023

Department
उर्जा विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
38
Notification no.
क्रमांक 98/छ.ग.रा.वि.नि.आ./2022
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-01-25.38
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 ऊर्जा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग

सिंचाई कॉलोनी, शांति नगर, रायपुर

रायपुर, दिनांक 3 जनवरी 2023

शुद्धिपत्र

क्रमांक 98/छ.ग.रा.वि.नि.आ./2022.⸺ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (ग्रिड इन्टरेक्टिव विकेन्द्रित नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत) (प्रथम संशोधन) विनियम, 2021 को अधिसूचना क्रमांक 93/सीएसईआरसी/2021, दिनांक 08 दिसम्बर, 2021 द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचित किया गया है.

(क) उक्त विनियम की विनियम 10.1 के उप विनियम (ग) में उल्लिखित है :-

''6. मूल विनियमों के विनियम 10.1 के उप विनियम (ग) के लिए निम्नलिखित परंतुक प्रतिस्थानः-

मूल विनियम के विनियम 10.1 के उप विनियम (ग) के स्थान पर निम्नलिखित प्रावधान को प्रतिस्थापित किया जायेगाः-''

उपरोक्त विनियम को मूलतः निम्नानुसार परिमार्जित किया जाता है

''6. मूल विनियमों के विनियम 10.1 के उप विनियम (ग) के परंतुक का प्रतिस्थानः-

मूल विनियम के विनियम 10.1 के उप विनियम (ग) के परंतुक के स्थान पर निम्नलिखित परंतुक प्रतिस्थापित किया जायेगाः-''

(ख) उक्त विनियम की विनियम 16 के उप विनियम (viii) में उल्लिखित है :-

''8. विनियम 16 के उपनियम (viii) के लिए नए उप विनियम का प्रतिस्थानः-

मूल विनियम के विनियम 16 के उप विनियम (viii) के स्थान पर निम्नलिखित उप विनियम को प्रतिस्थापित किया जायेगाः-''उपरोक्त विनियम को मूलतः निम्नानुसार परिमार्जित किया जाता है ''8. विनियम 16 के उपनियम (आठ) के लिए नए उप विनियम का प्रतिस्थानः- मूल विनियम के विनियम 16 के उप विनियम (आठ) के स्थान पर निम्नलिखित उप विनियम को प्रतिस्थापित किया जायेगाः-'' आयोग के आदेश से

हस्ता./-

(एस.पी. शुक्ला)

सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 25 January 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-01-25.38/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-01-25.38.