नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 23 जनवरी 2023
अधिसूचना
क्रक्रममाांंकक एएफफ 11--77//22002222//1188..⸺⸺ छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन् 1956) की धारा 433 सहपठित धारा 9 की उप-धारा (1) के खण्ड (ङ) तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन् 1961) की धारा 355 सहपठित धारा 19 की उप-धारा (1) के खण्ड (ङ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्द्वारा, निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात् :-
नियम
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.- (1) ये नियम छत्तीसगढ़ नगरपालिक (लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्य सभा के सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएं) नियम, 2022 कहलायेंगे। (2) ये राजपत्र में इनके प्रकाशन की तिथि से प्रवृत्त होंगे।
2. परिभाषाएं.- (1) इन नियमों में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो,-
(क) 'अधिनियम' से अभिप्रेत है, संदर्भ के अनुसार समय समय पर यथा संशोधित छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन् 1956), तथा/या छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन् 1961);
(ख) 'प्रतिनिधि' से अभिप्रेत है, छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (क्र. 23 सन् 1956) की धारा 9 की उप-धारा (1) के खण्ड (ङ) या छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन् 1961) की धारा 19 की उप-धारा (1) के खण्ड (ङ) के अधीन लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य, या राज्यसभा के सदस्य द्वारा नामनिर्देशित प्रतिनिधि;
(ग) 'धारा' से अभिप्रेत है, अधिनियम की सुसंगत धारा।
(2) शब्द और अभिव्यक्तियाँ, जो इन नियमों में प्रयुक्त हैं, और परिभाषित नहीं हैं, किन्तु अधिनियम में परिभाषित है, के वही अर्थ होंगे, जो अधिनियम में उनके लिये क्रमशः समनुदेशित हैं। 3. प्रतिनिधि के रूप में नामनिर्देशन हेतु अर्हताएं.- लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्यसभा के सदस्य, किसी व्यक्ति को अधिनियम के अधीन अपना प्रतिनिधि नामनिर्देशित कर सकता है, यदि ऐसा व्यक्ति निम्नलिखित अर्हताएं रखता होः-
(क) ऐसा व्यक्ति स्थानीय पालिक क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हो;
(ख) ऐसा व्यक्ति पार्षद चुने जाने हेतु अधिनियम के अधीन अर्हतायें रखता हो;
(ग) ऐसा व्यक्ति नैतिक अधमता वाले किसी भी अपराध, जो तीन वर्ष या अधिक अवधि के कारावास से दण्डनीय हो, में सिद्धदोष न हुआ हो;
(घ) ऐसा व्यक्ति पूर्व में पार्षद के रुप में अयोग्य घोषित किया गया तथा हटाया गया न हो;
(ङ) ऐसा व्यक्ति उस लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्यसभा के सदस्य की संतुष्टि में, जो उसे अधिनियम के अधीन अपना या अपनी प्रतिनिधि नामनिर्देशन हेतु प्रस्तावित कर रहा हो, स्थानीय नागरिक विषयों की अच्छी जानकारी रखता हो तथा उसे नगरपालिक विधियों एवं प्रक्रियाओं की उचित जानकारी हो और जो, यथास्थिति, नगर पालिक निगम या नगरपालिका परिषद् की बैठकों में चर्चाओं में सार्थक योगदान देने की क्षमता रखता हो।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
आर. एक्का, संयुक्त सचिव.
अटल नगर, दिनांक 23 जनवरी 2023
क्रक्रममाांंकक एएफफ 11--77//22002222//1188..⸺⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में विभाग की अधिसूचना क्रक्रममाांंकक एएफफ 11--77//22002222//1188 दिनांक 23-01-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
आर. एक्का, संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 23rd January 2023
NOTIFICATION
No. F-1-7/2022/18.⸺ In exercise of the powers conferred by Section 433 read with clause (e) of sub-section (1) of Section 9 of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No.23 of 1956), and Section 355, read with clause (e) of sub-section (1) of Section 19 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No.37 of 1961), the State Government, hereby, makes the following rules, namely:-
RULES
1 Short title and commencement.─ (1) These rules may be called the Chhattisgarh Municipal (Qualifications for nomination as Representative by a Member of the House of People or Member of the Legislative Assembly or Member of the Council of State) Rules, 2022.
(2) They shall come into force from the date of their publication in the Official Gazette.
2 Definitions.─ (1) In these rules, unless the context otherwise requires,─
(a) "Act" means, according to the context, Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No.23 of 1956), and/or Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No.37 of 1961) as amended from time to time;
(b) "Representative" means a representative nominated by a Member of the House of People, or Member of the Legislative Assembly, or Member of the Council of State under clause (e) of sub-section (1) of Section 9 of the Chhattisgarh Municipal Corporation Act, 1956 (No. 23 of 1956), or clause (e) of sub-section (1) of Section 19 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961(No. 37 of 1961);
(c) "Section" means the relevant Section of the Act.
(2) Words and expressions used herein and not defined, but defined in the Act, shall have the same meaning as respectively assigned to them in the Act.
3 Qualifications for Nomination as Representative.─ A Member of the House of People, or Member of the Legislative Assembly, or Member of the Council of State may nominate a person as his representative under the Act, provided such a person possesses the following qualifications:-
(a) The person must be registered as an elector in the local Municipal area;
(b) The person must have eligibility required under the Act, to be elected as a Councillor;
(c) The person must not have been convicted of any offence involving moral turpitude, punishable with imprisonment of 3 years or more;
(d) The person must not have been disqualified and removed as a Councillor in the past;
(e) The person must have, to the satisfaction of the Member of the House of People or Member of the Legislative Assembly or Member of the Council of State who proposes representative to nominate him or her under the Act, good knowledge of local civic issues and a fair knowledge of the municipal laws and procedures, and must be able to meaningfully contribute to the discussions in meetings of, as the case may be, the Municipal Corporation or the Municipal Council.
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
R. EKKA, Joint Secretary.