सहकारिता विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 12 जनवरी 2023
आदेश
क्रमांक/एफ 15-1/15-02/2023.⸺ राज्य शासन एतद् द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, भा.प्र.से. (2008), पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ को उनकी पद पर उपस्थिति दिनांक 29-12-2022 से आगामी आदेश तक "सहकारी सोसाइटियों का रजिस्ट्रार" नियुक्त करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
हिम शिखर गुप्ता, विशेष सचिव.