सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 06 फरवरी 2023
अधिसूचना
एफ 3-5/2013/1-7.⸺ विभागीय समसंख्यक अधिसूचना, दिनांक 11-11-2021 द्वारा जिला बस्तर के थाना दरभा अंतर्गत जीरमघाटी क्षेत्र में दिनांक 25-05-2013 को घटित नक्सलियों द्वारा कारित की गई हिंसात्मक घटना के सम्पूर्ण पहलुओं के तथ्यों की जांच करने हेतु गठित जांच आयोग का कार्यकाल समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 09-11-2022 के अनुसार दिनांक 10-02-2023 को समाप्त हो रहा है।
2. चूंकि जांच आयोग का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है. अतः राज्य शासन एतद्द्वारा आयोग के कार्यकाल में दिनांक 11-02-2023 से दिनांक 10-08-2023 तक 06 माह की और वृद्धि करता है.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
डी.डी. सिंह, सचिव.