Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को तहसील बनाने संबंधी प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन

Published 10 February 2023

Department
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
53
Notification no.
क्रमांक एफ 11-40/2022/सात-4
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-02-10.53
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 10 फरवरी 2023

सूचना

क्रमांक एफ 11-40/2022/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन्‌ 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।

राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे :-

अनुसूची

स.क्र. जिला वर्तमान तहसील नवीन तहसील परिवर्तन का स्वरूप नवीन तहसील की सीमाएं
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 बिलासपुर मस्तुरी पचपेड़ी राजस्व निरीक्षक मण्डल पचपेड़ी के पटवारी हल्का क्र. 42, 43, 44, 45, 47, 48 एवं 61 के कुल 23 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल मानिकचौरी के पटवारी हल्का क्र. 38, 39, 40, 41, 49, 62, 63 एवं 64 के कुल 25 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल चिल्हाटी के पटवारी हल्का क्र. 46, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 65 एवं 66 के कुल 20 ग्राम. अतः कुल 24 पटवारी हल्के के 68 ग्राम नवीन तहसील "पचपेड़ी" में शामिल होंगे। उत्तर - तहसील-मस्तुरी, जिला-बिलासपुर. दक्षिण - तहसील-लवन, जिला-बलौदाबाजार- भाटापारा. पूर्व - तहसील-पामगढ़, जिला-जांजगीर-चांपा. पश्चिम- तहसील-भाटापारा, जिला-बलौदाबाजार- भाटापारा.
प्रस्तावित परिवर्तन का कारणः- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अनुराग पाण्डेय, विशेष सचिव. Atal Nagar, the 10th February 2023

NOTICE

No. F 11- 40/2022/7-4. - In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of section 13 of the said Code, the State Government, proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.

The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-

SCHEDULE

S. No. District Present Tahsil New Tahsil Nature of Change Boundaries of new Tahsil
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
1 Bilaspur Masturi Pachpedi Total 23 villages of Patwari Halka No. 42, 43, 44, 45, 47, 48 and 61 of Revenue Inspector Circle Pachpedi. Total 25 villages of Patwari Halka No. 38, 39, 40, 41, 49, 62, 63 and 64 of Revenue Inspector Circle Manikchauri. Total 20 villages of Patwari Halka No. 46, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 65 and 66 of Revenue Inspector Circle Chilhati. Hence, total 68 villages of 24 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Pachpedi". North - Tahsil- Masturi , District- Bilaspur. South - Tahsil- Lavan, District-Balodabazar- Bhatapara. East - Tahsil- Pamgarh , District- Janjgir- Champa West - Tahsil- Bhatapara , District- Balodabazar- Bhatapara.
Reasons for proposed change - Administrative decentralization

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

ANURAG PANDEY, Special Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 10 February 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-02-10.53/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-02-10.53.