राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 10 फरवरी 2023
सूचना
क्रमांक एफ 11-43/2022/सात-4. - छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उप-धारा (2) के परन्तुक में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में, एतदद्वारा, यह सूचना दी जाती है कि उक्त संहिता की धारा 13 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (3) में विनिर्दिष्ट तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, कॉलम (4) में विनिर्दिष्ट नवीन तहसील सृजित करना तथा इसमें विनिर्दिष्ट अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित करती है।
राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से साठ दिवस की समाप्ति पर प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव, लिखित में, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल काम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर को उक्त अवधि के अवसान के पूर्व अग्रेषित किये जा सकेंगे : -
अनुसूची
| स. क्र. | जिला | वर्तमान तहसील | नवीन तहसील | परिवर्तन का स्वरूप | नवीन तहसील की सीमाएं |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | सक्ती | डभरा | चंद्रपुर | राजस्व निरीक्षक मण्डल धुरकोट के पटवारी हल्का क्र. 17 एवं 18 के कुल 10 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल सपोस के पटवारी हल्का क्र. 32 एवं 33 के कुल 07 ग्राम. राजस्व निरीक्षक मण्डल चंद्रपुर के पटवारी हल्का क्र. 34, 35, 37, 38, 39, 40 एवं 41 के कुल 23 ग्राम. अतः कुल 11 पटवारी हल्के के 40 ग्राम नवीन तहसील "चंद्रपुर" में शामिल होंगे। | उत्तर - तहसील-रायगढ़, जिला-रायगढ़ दक्षिण - तहसील-सारंगढ़, जिला-सारंगढ़- बिलाईगढ़ पूर्व - तहसील-रायगढ़ एवं पुसौर, जिला-रायगढ़ पश्चिम - तहसील-डभरा, जिला-सक्ती |
| प्रस्तावित परिवर्तन का कारणः- प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण |
NOTICE
No. F 11-43/2022/7-4. - In pursuance of the provision contained in the proviso to sub-section (2) of section 13 of the Chhattisgarh Land Revenue Code, 1959 (No. 20 of 1959), notice is hereby given that in exercise of the powers conferred by sub-section (2) of section 13 of the said Code, the State Government, proposes to alter the limits of Tahsil specified in column (3), to create a new Tahsil specified in column (4) and to define the limits thereof as specified in Schedule below.
The proposal shall be taken into consideration on the expiry of sixty days from the date of publication of this notice in the Official Gazette and any objections or suggestions in respect thereof may be forwarded, in writing to the Secretary, Government of Chhattisgarh, Department of Revenue and Disaster Management, Mantralaya, Mahanadi Bhawan, Capitol Complex, Nava Raipur Atal Nagar, District Raipur before the expiry of the said period :-
SCHEDULE
| S. No. | District | Present Tahsil | New Tahsil | Nature of Change | Boundaries of new Tahsil |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1 | Sakti | Dabhra | Chandrapur | Total 10 villages of Patwari Halka No. 17 and 18 of Revenue Inspector Circle Dhurkot. Total 07 villages of Patwari Halka No. 32 and 33 of Revenue Inspector Circle Sapos. Total 23 villages of Patwari Halka No. 34, 35, 37, 38, 39, 40 and 41 of Revenue Inspector Circle Chandrapur. Hence, 40 villages of total 11 Patwari Halka shall be included in new Tahsil "Chandrapur". | North - Tahsil-Raigarh, District -Raigarh South - Tahsil -Sarangarh, District- Sarangarh- Bilaigarh. East - Tahsil -Raigarh and Pusour, District-Raigarh West - Tahsil- Dabhra, District-Sakti |
| Reasons for proposed change - Administrative decentralization |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
ANURAG PANDEY, Special Secretary.