गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 21 जुलाई 2023
आदेश
क्रमांक एफ 1-01/2001/दो-गृह/भापुसे.⸺ भारत सरकार, गृह मंत्रालय के आदेश क्र. 30012/01/2016- IPS.II दिनांक 20-07-2023 द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के सदस्य श्री गुरजिंदर पाल सिंह, भापुसे (छगः1994) को अखिल भारतीय सेवायें (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति-प्रसुविधायें) नियम, 1958 के नियम 16(3) के प्रावधानों के तहत जनहित में सेवानिवृत्त किया गया है।
2. राज्य शासन एतद् द्वारा श्री गुरजिंदर पाल सिंह, भापुसे (छगः1994) को भारत सरकार, गृह मंत्रालय के आदेश के परिपालन में सेवानिवृत्त करता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
अभिजीत सिंह, संयुक्त सचिव.