Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री मोहन सिंह ठाकुर को विशेष लोक अभियोजक (POCSO) रायगढ़, जिला रायगढ़ नियुक्ति संबंधी

Published 24 July 2023

Department
विधि और विधायी कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
348
Notification no.
क्र. 8763/2231/21-ब/छ.ग./2023
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-24.348
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 18 जुलाई 2023

आदेश

क्र. 8763/2231/21-ब/छ.ग./2023.⸺ राज्य शासन द्वारा विशेष लोक अभियोजक (POCSO), रायगढ़, जिला रायगढ़ के पद पर आदेश क्रमांक 6047/742/21-ब/छ.ग./2021 दिनांक 17 जून, 2021 के जरिये श्री मोहन सिंह ठाकुर को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिसके उपरांत शासन द्वारा उनकी कार्य अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

अतः राज्य शासन एतद्‌द्वारा श्री मोहन सिंह ठाकुर को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 23-06-2022 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए विशेष लोक अभियोजक (POCSO), रायगढ़, जिला रायगढ़ नियुक्त करता है.

उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

बी.पी.सोहगौरा, अवर सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 24 July 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-24.348/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-24.348.