Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ विधान सभा भूतपूर्व सदस्य (रेल द्वारा निःशुल्क अभिवहन) नियम, 1996 में संशोधन संबंधी

Published 26 July 2023

Department
संसदीय कार्य विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
363
Notification no.
क्रमांक/383/एफ 2(3)/48/सं.का./2023
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-26.363
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 संसदीय कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 12 जुलाई 2023

अधिसूचना

क्रमांक/383/एफ 2(3)/48/सं.का./2023.⸺ छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन अधिनियम, 1972 (क्र. 7 सन्‌ 1973) की धारा 9 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ विधान सभा भूतपूर्व सदस्य (रेल द्वारा निःशुल्क अभिवहन) नियम, 1996 में निम्नलिखित और संशोधन करती है, जो दिनांक 24 अप्रैल, 2023 से भूतलक्षी प्रभाव से प्रवृत्त होगा, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में, -

1. नियम 3 में, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''रेल एवं वायुयान द्वारा यात्रा, बोर्डिंग सहित रूपये 4,00,000/- (चार लाख)'' के स्थान पर, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''रेल एवं वायुयान द्वारा यात्रा, बोर्डिंग सहित रूपये 5,00,000/- (पांच लाख)'' प्रतिस्थापित किया जाये।

2. नियम 3 के परन्तुुक में, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''उक्त अधिनियम की धारा 5-क (2) के अधीन रेल एवं वायुयान द्वारा की गई यात्राओं पर किया गया कुल व्यय, एक वित्तीय वर्ष में, बोर्डिंग सहित रूपये 4,00,000/- (चार लाख) से अधिक नहीं होगा'' के स्थान पर, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''उक्त अधिनियम की धारा 5-क (2) के अधीन रेल एवं वायुयान द्वारा की गई यात्राओं पर किया गया कुल व्यय, एक वित्तीय वर्ष में, बोर्डिंग सहित रूपये 5,00,000 (पांच लाख) से अधिक नहीं होगा'' प्रतिस्थापित किया जाये।3. नियम 7 के प्रमाणपत्र में, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''रूपये 4,00,000/- (चार लाख)'' के स्थान पर, शब्द, अंक एवं चिन्ह ''रूपये 5,00,000/- (पांच लाख)'' प्रतिस्थापित किया जाये। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, एफ. केरकेट्‌टा, उप-सचिव. अटल नगर, दिनांक 12 जुलाई 2023 क्रमांक/383/एफ 2(3)/48/सं.का./2023.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में छत्तीसगढ़ विधान सभा भूतपूर्व सदस्य (रेल द्वारा निः शुल्क अभिवहन) नियम, 1996 में संशोधन का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, एफ. केरकेट्‌टा, उप-सचिव.

Atal Nagar, the 12th July 2023

NOTIFICATION

No/383/F-2(3)/48/P.A./2023.⸺ In exercise of the powers conferred by Sub-section (1) of Section 9 of the Chhattisgarh Vidhan Sabha Sadasya Veten, Bhatta Tatha Pension Adhiniyam,1972 (No.7 of 1973), the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh Legislative Assembly Ex- members (Free Transit by Railway) Rules, 1996, with retrospective effect from 24th April, 2023, namely :-

AMENDMENT

In the said rules,-

1. In rule 3, for the words, figure and symbol "by Rail and Air with boarding Value upto Rupees 4,00,000/- (Four Lac)", the words, figure and symbol "by Rail and Air with boarding Value upto Rupees 5,00,000/- (Five Lac)" shall be substituted.

2. In Proviso of rule 3, for the words, figure and symbol ''by rail or by air including boarding under Section 5-A (2) in the said Act shall not exceed the amount of Rupees 4,00,000/- (Four Lac) in Financial year", the words, figure and symbol "by rail or air including boarding under Section 5-A(2) in the said Act shall not exceed the amount of Rupees 5,00,000/- (Five Lac)" shall be substituted.

3. In certificate of rule 7, for the words, figure and symbol "Rupees 4,00,000 (Four Lac)", the words, figure and symbol "Rupees 5,00,000 (Five Lac)" shall be substituted. By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh, F. KERKETTA, Deputy Secretary.
Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 26 July 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-26.363/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-26.363.