Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय सेवा अधिनियम, 1981 तथा सचिवालय (भर्ती तथा सेवा शर्तें आदेश) नियम, 1990 में संशोधन संबंधी

Published 28 July 2023

Department
छ.ग. विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
369
Notification no.
क्रमांक 7710/वि.स./स्था./2023
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-28.369
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय, रायपुर

रायपुर, दिनांक 28 जुलाई 2023

अधिसूचना

क्रमांक 7710/वि.स./स्था./2023. - छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम 1990 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा एतद्‌द्वारा छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय सेवा अधिनियम 1981 के अन्तर्गत निर्मित सचिवालय (भर्ती तथा सेवा शर्तें आदेश) नियम 1990 में निम्नलिखित संशोधन करते हैं। अर्थात्‌ -

संशोधन

छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के सेवा अधिनियम, 1981 के अधीन निर्मित सचिवालय (भर्ती तथा सेवा शर्तें आदेश) नियम, 1990 के उप नियम -4 में पदों की पूर्ति हेतु प्रणाली में भर्ती का तरीका निम्नानुसार प्रतिस्थापित किया जाता है -

पदों की पूर्ति प्रणाली कंडिका क्रमांक पद वर्तमान भर्ती का तरीका संशोधित भर्ती का तरीका
(1) (2) (3) (4)
4(23) कम्प्यूटर प्रोग्रामर सहायक प्रोग्रामर संवर्ग में कार्यरत, सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर्मचारियों में से योग्यता प्रधान वरिष्ठता गौण के आधार पर पदोन्नति द्वारा. (1) सहायक प्रोग्रामर की योग्यता प्रधान वरिष्ठता गौण के आधार पर पदोन्नति द्वारा. ( 2) पदोन्नति के समय स्नातक उपाधि.

आदेशानुसार,हस्ता./- (दिनेष कुमार षर्मा) सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 28 July 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-28.369/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-07-28.369.