Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2013 में संशोधन संबंधी

Published 07 August 2023

Department
चिकित्सा शिक्षा विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
384
Notification no.
क्रमांक एफ 3-37/2021/55
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-08-07.384
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 18 जुलाई 2023

अधिसूचना

क्रमांक एफ 3-37/2021/55.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2013 में निम्नलिखित और संशोधन करते है, अर्थात्‌ :-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

1. नियम 8 के खण्ड (एक) के उप-खण्ड (च) को लोप किया जाए।

2. नियम 9 के खण्ड (छः) को लोप किया जाए।

3. नियम 13 के उप-नियम (1) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-नियम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात्‌ :-

''(1) सेवा में सीधी भर्ती किया गया प्रत्येक व्यक्ति, 3 वर्ष की कालावधि के लिए परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाएगा।''

4. अनुसूची-चार के शीर्षक ''संचालनालय'' के अधीन सरल क्रमांक 1 के कॉलम (5) के स्थान पर, निम्नलिखित कॉलम प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात्‌ :-

''(1) मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन - अध्यक्ष (2) प्रमुख सचिव,/सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग - सदस्य (3) अनुसूचित जाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (4) अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (5) अन्य पिछड़ा प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य''

5. अनुसूची-चार के शीर्षक ''संचालनालय'' के अधीन सरल क्रं. 2, 3, 4 एवं 5 के कॉलम (5) के स्थान पर, निम्नलिखित कॉलम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात्‌ :-

''(1) अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग या - अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा नामांकित अभ्यर्थी (2) भारसाधक सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, - सदस्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (3) संचालक चिकित्सा शिक्षा - सदस्य (4) अनुसूचित जाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (5) अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (6) अन्य पिछड़ा प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य''

6. अनुसूची-चार के शीर्षक ''संचालनालय'' के अधीन अधीनस्थ चिकित्सालयों में गैर-चिकित्सीय पद संचालनालय के अधीन अधीनस्थ चिकित्सा महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों के चिकित्सकीय पद, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, शासकीय परिचर्या महाविद्यालय एवं शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय'' के सरल क्रं. 1 से 35 के कॉलम (5) के स्थान पर, निम्नलिखित कॉलम प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात्‌ :-

''(1) अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग या - अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा नामांकित अभ्यर्थी (2) भारसाधक सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, - सदस्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (3) संचालक चिकित्सा शिक्षा - सदस्य (4) अनुसूचित जाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (5) अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य (6) अन्य पिछड़ा प्रवर्ग के राजपत्रित अधिकारी - सदस्य''

7. अनुसूची-चार के शीर्षक ''संचालनालय के अधीन अधीनस्थ चिकित्सालयों में गैर चिकित्सकीय पद'' के सरल क्रमांक-15 कें कॉलम (4) में, अंक एवं शब्द ''10 वर्ष'' के स्थान पर अंक एवं शब्द''5 वर्ष'' प्रतिस्थापित किया जायेे।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

विमला नावरिया, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 18 जुलाई 2023

क्रमांक एफ 3-37/2021/55.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 18-07-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

विमला नावरिया, संयुक्त सचिव.

Atal Nagar, the 18th July 2023

NOTIFICATION

No. F 3-37/2021/55.⸺ In exercise of the powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Chhattisgarh, hereby, makes the following amendment in the Chhattisgarh Medical Education (Gazetted) Service Recruitment Rules, 2013, namely:-

AMENDMENT

In the said rules,-

1. Sub-clause (e) of clause (I) of rule 8 shall be omitted.

2. Clause (vi) of rule 9 shall be omitted.

3. For sub-rule (1) of rule 13, the following sub-rule shall be substituted, namely:-

"(1) Every person recruited directly to the service shall be appointed on probation for a period of 3 years".

4. For column (5) of serial number 1 under heading "Directorate" of Schedule-IV, the following column shall be substituted, namely:-

"(1) Chief Secretary, Government of Chhattisgarh - Chairman (2) Principal Secretary/Secretary, Government of Chhattisgarh, Health and Family Welfare Department - Member (3) Scheduled Castes Category Gazetted Officer - Member (4) Scheduled Tribes Category Gazetted Officer - Member (5) Other Backward Class Category Gazetted - Member" Officer

5. For column (5) of serial number 2, 3 4 and 5 under heading "Directorate" of Schedule-IV, the following column shall be substituted, namely:-

" (1) Chairman, Chhattisgarh Public Service - Chairman Commission or Nominated Candidate by Chairman, Chhattisgarh Public Service Commission (2) In-charge Secretary, Government of Chhattisgarh Health and Family Welfare Department - Member (3) Director Medical Education - Member (4) Scheduled Castes Category Gazetted Officer - Member (5) Scheduled Tribes Category Gazetted Officer - Member (6) Other Backward Class Category Gazetted - Member" Officer

5. For column (5) of serial number 1 to 35 under heading "Non Medical Posts in Sub- ordinate Hospitals Under Directorate, Medial Posts in Sub-ordinate Medical Colleges and Hospitals under Directorate, Government Dental College, Government Nursing College and Government Physiotherapy College of Schedule-IV, the following columns shall be substituted, namely:-

"(1) Chairman, Chhattisgarh Public Service - Chairman Commission or Nominated Candidate by Chairman Chhattisgarh Public Service Commission (2) In-charge Secretary Government of Chhattisgarh, Health and Family Welfare Department - Member (3) Director Medical Education - Member (4) Scheduled Castes Category Gazetted Officer - Member (5) Scheduled Tribes Category Gazetted Officer - Member (6) Other Backward Class Category Gazetted - Member" Officer

7. In column (4) of serial number 15 under heading "non-medical posts in subordinate Hospitals under directorate" of Schedule-IV, for the figure and words "10 years", the figure and words "5 years" shall be substituted.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

VIMLA NAWARIA, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 07 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-08-07.384/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-08-07.384.