00000000000
छत्तीसगढ शासन
पंजीयन क्रमांक "छत्तीसगढ़/ दुर्ग/ 09 / 2013-2015 ." "बिजनेस पोस्ट के अन्तर्गत डाक शुल्क के नगद भुगतान (बिना डाक टिकट) के प्रेषण हेतुअनुमत. क्रमांक जी.2-22- छत्तीसगढ़ गजट / 38 सि. से. भिलाई. दिनांक 30-05-2001 ."
सत्यमेव जयते
छत्तीसगढ़ राजपत्र
(असाधारण)
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 387]
रायपुर , गुरुवार , दिनांक 10 अगस्त 2023 - श्रावण 19 , शक 1945
उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय , महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 27 जुलाई 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-21 / 2023 /38-1. छत्तीसगढ़ आधार (वित्तीय और अन्य सहायिकियों, प्रसुविधाओं और सेवाओं का लक्षित परिदान तथा सूचना का संरक्षण ) अधिनियम , 2018 (क्र. 13 सन् 2018) की धारा 3 एवं 4 के उपबंधों के अनुसरण में, राज्य सरकार, एतद्वारा निम्नलिखित योजना अधिसूचित करती है, अर्थात्: -
योजना
उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संचालित योजनाओं (जो इसमें इसके पश्चात् " योजनाओं " के रूप में निर्दिष्ट है, परिशिष्ट - एक के अनुसार) में छत्तीसगढ़ की संचित निधि से उपगत व्यय अन्तर्वलित है ; और उक्त योजनाओं के अधीन प्रसुविधाएं प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसी व्यक्ति से एतद्वारा यह अपेक्षित है कि वह अपनी आधार संख्यांक रखने का सबूत प्रस्तुत करे या आधार के अधिप्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करे ।
1. इस प्रकार, योजनाओं के अधीन प्रसुविधाएं प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति ने आधार के लिए अभी तक नामांकन नहीं कराया है और वह आधार (वित्तीय और अन्य सहायिकियों, प्रसुविधाओं और सेवाओं का लक्ष्यित परिदान ) अधिनियम, 2016 (2016 का 18) की धारा 3 के उपबंधों के अनुसार आधार प्राप्त करने के लिए हकदार है, तो उससे 15-09-2022 तक आधार नामांकन हेतु आवेदन करने की अपेक्षा होगी तथा ऐसा व्यक्ति, आधार के लिए नामांकन प्राप्त करने हेतु किसी आधार नामांकन केन्द्र (सूची www.uidai.gov.in पर उपलब्ध है) पर जा सकेगा ।
2. आधार (नामांकन और अद्यतन ) विनियम , 2016 के विनियम 12 के अनुसार ऐसे हितग्राहियों जो अभी तक आधार के लिए नामांकित नहीं है, को प्रसुविधा देने के लिए नामांकन सुविधा का प्रस्ताव (आफर) देने की अपेक्षा है, अतएव , ऐसे
773 774
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा जिला आधार नामांकन केन्द्रों के सहयोग से सुविधाजनक स्थानों पर आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगीः
परन्तु यह कि किसी भी व्यक्ति को आधार समुदेशित किये जाने तक, ऐसे व्यक्ति को निम्नलिखित दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के अध्यधीन रहते हुए, योजनाओं के अधीन प्रसुविधाएं प्रदान करायी जायेंगी , अर्थात्ः-
(क) (एक) यदि वह आधार नामांकित है, उसकी आधार नामांकन पहचान पर्ची; अथवा
(दो ) आधार नामांकन के लिए उनके द्वारा दी गई अनुरोध की प्रति, और
(ख) (एक) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र; अथवा
(दो) राशन कार्ड; अथवा
(तीन) फोटोयुक्त बैंक पासबुक; अथवा
(चार ) आयकर विभाग द्वारा जारी स्थायी खाता संख्या (पेन) कार्ड; अथवा
(पांच) पासपोर्ट; अथवा
(छः ) मोटरयान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) के अधीन अनुज्ञप्ति प्राधिकारी द्वारा जारी ड्राईविंग लाईसेंस; . अथवा
(सात) किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी तहसीलदार द्वारा उसके शासकीय पत्र पर जारी ऐसे सदस्य की फोटो सहित कोई पहचान प्रमाण पत्र; अथवा
(आठ) किसान फोटो पासबुक; अथवा
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
774(1) (नौ) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम कार्ड; अथवा
(दस) राज्य सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट कोई अन्य दस्तावेजः
परन्तु यह और कि उपरोक्त दस्तावेजों की जांच , उक्त प्रयोजन के लिए राज्य सरकार या जिला कार्यालय के अभिहित प्राधिकारी द्वारा की जायेगी ।
3. हितग्राहियों को सुविधाजनक और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए , योजनाओं के अधीन उच्च शिक्षा विभाग निम्नलिखित सहित सभी अपेक्षित व्यवस्थाएं भी करेंगे , अर्थात्ः-
(एक) हितग्राहियों को योजनाओं के अधीन आधार की अपेक्षा के लिए उनमें जागरूकता पैदा करने हेतु मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार तथा विकासखण्ड कार्यालयों या ग्राम पंचायतों के माध्यम से वैयक्तिक रूप से सूचना देना;
(दो) यह परामर्श भी देना कि यदि वे पूर्व में नामांकित नहीं हैं, तो वे अपने क्षेत्र में उपलब्ध निकटतम नामांकन केन्द्रों पर अपने आधार के लिए नामांकन करायें; और
(तीन) उपलब्ध स्थानीय नामांकन केन्द्रों की सूची उन्हें प्रदाय कराना ।
4. यह अधिसूचना इसके राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में प्रभावी होंगी ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
हिना अनिमेष नेताम , संयुक्त सचिव.
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 10 अगस्त 2023
774(2)
परिशिष्ट- एक
योजनाओं की सूची
1. बी.पी.एल. छात्रवृत्ति योजना
अटल नगर , दिनांक 27 जुलाई 2023
क्रमांक एफ 1-21/ 2023/38-1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 27-07-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , हिना अनिमेष नेताम , संयुक्त सचिव.
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
774(3)
Atal Nagar , the 27th July 2023
NOTIFICATION
No. F 1-21 / 2023 / 38-1 . - In pursuance of the provisions of Section 3 and 4 of the Chhattisgarh Aadhaar ( Targeted Delivery of Financial and other Subsidies , Benefits and Services and Protection of Information ) Act , 2018 ( No.13 of 2018) , the State Government , hereby , notifies the following Scheme , namely : -
SCHEME
The Schemes ( hereinafter referred to as ' Schemes' , as per Annexure - I ) conducted under the Department of Higher Education involves expenditure incurred from the Consolidated Fund of Chhattisgarh and an individual desirous of benefit under said schemes is hereby expected to furnish proof of possession of the Aadhaar Number or undergo Aadhaar authentication .
( 1 ) Hence , in case an individual desirous of getting benefit under schemes has not yet enrolled for Aadhaar and he or she is entitled to obtain Aadhaar as per the provisions of Section 3 of the Aadhaar ( Targeted Delivery of Financial and other Subsidies , छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
774(4)
Benefits and Services ) Act , 2016 ( No.18 of 2016 ) , he or she is required to make application for Aadhaar enrolment by and such individuals may visit any Aadhaar Enrollment Centers ( list available at www.uidai.gov.in) to get enrolled for Aadhaar.
(2) Beneficiaries as per regulation 12 of the Aadhaar ( Enrolment and Update ) Regulations , 2016 is required to offer enrollment facilities for providing benefits , who have not yet enrolled for Aadhaar , therefore , the State Government may provide Aadhaar enrollment facilities to such beneficiaries at convenient locations in collaboration with the District Aadhar enrolment Centres :
Provided that till the time Aadhaar is assigned to any individual , benefits under the Schemes shall be given to such individual subject to the production of the following documents , namely : -
(a)
If he has enrolled , his Aadhaar Enrollment ID slip ; or ( i)
A copy of his request made for Aadhaar enrollment , and (ii)
(b) ( i) The voter identity card issued by the Election Commission of India ; or
( ii ) Ration Card ; or 774(5)
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
( iii) Bank passbook with photograph ; or
(iv) The Permanent Account Number (PAN ) Card issued by the Income Tax Department ; or
(v) The Passport ; or
(vi) The driving license issued by the Licensing Authority under the Motor Vehicles Act , 1988 ( 59 of 1988 ) ; or
( vii ) The certificate of identity having photo of such member issued by a Gazetted Officer or a Tahsildar on an official letter head; or
(viii ) The Kisan Photo Passbook ; or
(ix) Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act Card ; or
(x) Any other document specified by the State Government :
Provided further that the above documents shall be checked by an officer designated by the State Government or District Office for that purpose .
(3) In order to provide convenient and hassle free benefits to the beneficiaries , the Department of Higher Education under the schemes , shall make all the 774( 6)
छत्तीसगढ़ राजपत्र, दिनांक 10 अगस्त 2023
required arrangements including the following , namely : -
( i ) Wide publicity through media and individual notices through the Block Offices or Gram Panchayat shall be given to the beneficiaries to make them aware of the requirement of Aadhaar under the Scheme ;
( ii) They may be also advised to get themselves enrolled for Aadhaar at the nearest Enrollment Centre available in their areas , in case they are not already enrolled ; and
(iii ) The list of locally available Enrollment Centre shall be made available to them .
(4) This Notification shall come into force in the all Districts of State of Chhattisgarh from the date of its publication in the Official Gazette .
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh , HINA ANIMESH NETAM , Joint Secretary .
774 (7)
छत्तीसगढ़ राजपत्र , दिनांक 10 अगस्त 2023
ANNEXURE -I
LIST OF SCHEMES
1. BPL Scholarship .
संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मुद्रणालय , रायपुर से मुद्रित तथा प्रकाशित 2023 .