राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 14 अगस्त 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 1-4/2022/रास/यू.-11. & इस सचिवालय की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 04-07-2023 द्वारा दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु पैंनल अनुशंसित करने के लिये दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (छत्तीसगढ़ संशोधन अधिनियम, 2020) की धारा 9 की उपधारा (2) अंतर्गत समिति का गठन किया गया है।
माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 (छत्तीसगढ़ संशोधन अधिनियम, 2020) की धारा 9 की उपधारा (2) अंतर्गत गठित समिति के पैंनल प्रस्तुत किये जाने की अवधि में, एतद्द्वारा चार सप्ताह की वृद्धि की गई है।
हस्ता./-
(एम.पी. पटेल) उप-सचिव.