विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 8 अगस्त 2023
आदेश
क्र. 9693/2444/21-ब/छ.ग./2023.⸺ राज्य शासन, एतद्द्वारा, कुटुम्ब न्यायालय अधिनियम 1984 (सन् 1984 का संख्या 66) की धारा 6 एवं छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय नियम, 2007 के नियम 15 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रायपुर की अनुशंसा पर इस विभाग के आदेश क्रमांक 7453/डी-2344/21-ब/08 दिनांक 31-07-2008 द्वारा कुटुम्ब न्यायालय, रायपुर हेतु नियुक्त परामर्शदाता श्री मदन मोहन भंडारी, स्व. श्रीमती आशालता अवस्थी, श्रीमती सरोज चंद्राकर एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा कार्यभार ग्रहण नही किये जाने फलस्वरूप उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
प्रशांत कुमार भास्कर, उप-सचिव.