विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 14 अगस्त 2023
आदेश
क्र. 9897/2427/21-ब/छ.ग./2023.⸺ राज्य शासन द्वारा विशेष लोक अभियोजक (NDPS), मुंगेली, जिला मुंगेली के पद पर आदेश क्रमांक 2661/826/21-ब/छ.ग./2019 दिनांक 12-03-2019 के जरिये श्री जमील अहमद को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिसके उपरांत शासन द्वारा उनकी कार्य अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
अतः राज्य शासन एतद्द्वारा श्री जमील अहमद को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 07-05-2020 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए विशेष लोक अभियोजक (NDPS), मुंगेली, जिला मुंगेली नियुक्त करता है.
उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
बी.पी.सोहगौरा, अवर सचिव.