विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 17 अगस्त 2023
आदेश
क्र. 10022/2606/21-ब/छ.ग./2023.⸺ राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/ अतिरिक्त लोक अभियोजक, बिलासपुर जिला बिलासपुर के पद पर आदेश क्रमांक 9550/2506/21-ब/छ.ग./2020 दिनांक 09 दिसम्बर, 2020 के जरिये श्री राकेश देवांगन को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया था, उसके द्वारा उक्त परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिसके उपरांत शासन द्वारा उनकी कार्य अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
अतः राज्य शासन एतद्द्वारा श्री राकेश देवांगन को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 29-12-2021 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक, बिलासपुर जिला बिलासपुर नियुक्त करता है.
उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
बी.पी.सोहगौरा, अवर सचिव.