विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 18 अगस्त 2023
अधिसूचना
फा. क्र 10103/2935/21-ब/छ.ग./2023. - स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 (क्र. 61 सन् 1985) की धारा 36 की उप-धारा (2) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए एवं इस विभाग की पूर्ववर्ती अधिसूचना क्रमांक 4471/1230/21-ब/छ.ग./2022 दिनांक 28-04-2022 को अतिष्ठित करते हुए, राज्य सरकार, छ.ग. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की सहमति से, एवं छ.ग. उच्च न्यायालय के ज्ञापन क्रमांक 10147/III-6-1/2001 (Pt-III), बिलासपुर दिनांक 10 अगस्त, 2023 के अनुपालन में, उक्त अधिनियम के अंतर्गत विशेष न्यायालय की स्थापना से संबंधित इस विभाग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना में रायगढ़ में विशेष न्यायालय (एन.डी. पी.एस.) की स्थापना से संबंधित प्रविष्टियों को संशोधित करते हुये, एतद्द्वारा, प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के न्यायालय को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 36 की उप-धारा (2) के अंतर्गत सिविल जिला रायगढ़ हेतु विशेष न्यायालय अधिसूचित करता है।
F. No. 10103/2935/XXI-B/C.G./2023. – In exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 36 of the Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 (No. 61 of 1985) and in supersession of this Department's previous notification no. 4471/1230/XXI-B/C.G./2022, dated 28-04-2022, the State Government, with the concurrence of the Hon'ble Chief Justice of High Court of Chhattisgarh and in compliance of Hon'ble High Court of Chhattisgarh's Memo No. 10147/III-6-1/2001 (Pt.-III) Bilaspur, Dated 10th August, 2023, by amending entries relating to establishment of Special Court (NDPS) at Raigarh in this department's previous notification regarding establishment of Special Court under the said Act, hereby, notifies the Court of Ist Additional Sessions Judge, Raigarh as Special Court under sub-section (2) of Section 36 of the Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 for Civil District, Raigarh.
हस्ता./-
(शहाबुद्दीन कुरैशी) अतिरिक्त सचिव.