राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 8 सितम्बर 2023
आदेश
क्रमांक एफ 1-4/2022/रास/यू.-11.⸺ दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (संशोधित अधिनियम, 2020) की धारा-9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय कुलाधिपति, दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा Dr. Ram Ran Bijoy Singh, Retired Joint Director (Academic) cum Dean, ICAR – National Dairy Research Institute Karnal को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया गया है.
2. Dr. Ram Ran Bijoy Singh का कार्यकाल, उपलब्धियॉं तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम तथा परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी.
हस्ता./-
(अमृत कुमार खलखो) राज्यपाल के सचिव.