Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा, भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम, 2017 में संशोधन संबंधी

Published 06 October 2023

Department
नगरीय प्रशासन विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
521
Notification no.
क्रमांक एफ 4-6/2022/18
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.521
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 6 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

क्रमांक एफ 4-6/2022/18.⸺ छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्र. 37 सन्‌्‌ 1961) की धारा 355 की उपधारा (2) सहपठित धारा 86 एवं 87 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा, भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम, 2017 में निम्नलिखित अग्रतर संशोधन करती है, अर्थात्‌ः-

संशोधन

उक्त नियमों में,-

नियम 3 के पश्चात्‌, निम्नलिखित जोड़ा जाये, अर्थात्‌ः-

''3क. नियम 3 में अंतर्विष्ट उपबंधों के अध्यधीन रहते हुए, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग कक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग क एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग ख, राजपत्रित अधिकारी होंगेः

परंतु इस नियम में अंतर्विष्ट किसी भी बात का यह अर्थ नहीं लगाया जायेगा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी की किसी भी अन्य सेवा शर्त या प्रास्थिति में किसी भी प्रकार का प्रभाव पड़ता है या परिवर्तन आता है।''

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

पी.एस. ध्रुव, संयुक्त सचिव.

अटल नगर, दिनांक 6 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 4-6/2022/18.⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 4-6/2022/18 दिनांक 06-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, पी.एस. ध्रुव, संयुक्त सचिव. Atal Nagar, the 6th October 2023

NOTIFICATION

No. F.4-6/2022/18.⸺In exercise of the powers conferred by sub-section (2) of Section 355 read with Section 86 and 87 of the Chhattisgarh Municipalities Act, 1961 (No. 37 of 1961), the State Government, hereby, makes the following further amendment in the Chhattisgarh State Municipal (Executive/Engineering/Health) Services,Recruitment and Conditions of Service Rules, 2017, namely:-

AMENDMENT

In the said rules,-

After rule 3, the following shall be added, namely:-

"3A.- Subject to the provisions contained in rule 3, Chief Municipal Officer Grade AA, Chief Municipal Officer Grade A and Chief Municipal Officer Grade B shall be the Gazetted Officer:

Provided that nothing contained in this rule shall be construed to affect or alter any other service condition or status of the Chief Municipal Officer."

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

P.S. DHRUV, Joint Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 06 October 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.521/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.521.