सामान्य प्रषासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 6 अक्टूबर 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ 6-3/2008/1/एक. - राज्य सरकार, एतद्द्वारा, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न सेवाओं/पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना क्रमांक एफ 6-3/2008/1/एक, दिनांक 27 अगस्त, 2008 द्वारा जारी ''राज्य सेवा परीक्षा नियम'' संशोधन अधिसूचना दिनांक 13 फरवरी, 2019 में निम्नानुसार अग्रतर संशोधन करता है, अर्थात् :-
संशोधन
उक्त नियमों में, -
1. नियम 18 के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात् :-
''18. आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा संबंधी अंतिम चयन सूची जारी किए जाने के पश्चात् प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा अंतिम चयन परिणाम की अंक सूचियां अभ्यर्थियों के ऑनलाईन एकाउन्ट में उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के परिणाम के साथ ही उक्त परीक्षा के विज्ञापित वर्ग एवं उपवर्ग वार, कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।''
2. परिशिष्ट-एक के कंडिका-1 ''प्रारंभिक परीक्षा-(वस्तुनिष्ठ प्रकार) की उप कंडिका ''न्यूनतम अर्हता अंक'' की दूसरी पंक्ति में उल्लेखित शब्द ''एवं विकलांग'' का लोप किया जाये।
3. परिशिष्ट-एक के कंडिका-2 ''मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार'' के ''परीक्षा योजना लिखित परीक्षा-(परम्परागत प्रकार)'' की तालिका के सरल क्रमांक-8 ''साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण'', ''कुल अंक'' एवं उससे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाये, अर्थात् :-
| 8 | साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण | 100 | ||
| कुल अंक 1500 |
क्रमांक एफ 6-3/2008/1/एक. - भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 6-3/2008/1/एक, दिनांक 06-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
पी.एस. ध्रुव, संयुक्त सचिव.
Atal Nagar, the 6th October 2023
NOTIFICATION
No. F 6-3/2008/1/One. - The State Government, hereby, makes the following further amendment in the "State Service Examination Rules" issued vide Notification No. F 6-3/2008/1/One, on 27th August, 2008, Amendment Notification Dated 13th February for the recruitment in different services/posts held by the Chhattisgarh Public Service Commission, namely :-
AMENDMENT
In the said rules,-
1. For Rule 18 the following shall be substituted, Namely :-
18. After the release of the final selection list related to the State Service Examination by the commission, the mark lists of preliminary examination, main examination and final selection result will be made available in the online account of the candidates.
Along with the result of the State Service (Preliminary) Examination, the advertised category and sub-category wise, cut-off marks of the said examination will be issued.
2. The words "and handicapped" mentioned in the second line of sub-paragraph "Minimum qualifying marks" of paragraph-1 "Preliminary Examination-(objective type)" of Appendix-I shall be omitted.
3. Paragraph-2 of Appendix-1 "Main Examination and Interview" of "Examination Scheme Written Examination-(Conventional Type)" Table Serial Number-8 "Interview/Personality Test", "Total that for "number" and the entries relating thereto, the following shall be substituted, namely :-
| 8 | Interview/Personality | 100 | ||
| Grand Total Marks | 1500 |
By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,
P.S. DHRUV, Joint Secretary.