Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, ग्राम-जुनवानी, भिलाई जिला-दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु खोजबीन समिति का गठन संबंधी

Published 06 October 2023

Department
राज भवन
Type
Extraordinary
Gazette no.
534
Notification no.
क्रमांक एफ 1-4/2020/रास/यू-27
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.534
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 राजभवन रायपुर

रायपुर, दिनांक 6 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

क्रमांक एफ 1-4/2020/रास/यू-27.⸺ छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन्‌ 2005) की धारा 17 की उपधारा 2 में निहित प्रावधान अंतर्गत श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, ग्राम-जुनवानी, भिलाई जिला-दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का नाम-सूची (पेनल) प्रस्तुत करने हेतु माननीय कुलाध्यक्ष द्वारा निम्नानुसार खोजबीन समिति का गठन किया गया हैः-

1. डॉ. एस.के. पांडे, पूर्व कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर पता- एस.एच 114 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रायोजक निकाय (श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌़ समिति अध्यक्ष
2. प्रो. (डॉ.) व्योमकेश त्रिपाठी, पूर्व कुलपति, उत्कल सांस्कृतिक विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर पता-इतिहास विभाग, इ ंदिरा गांधी राष्ट्रीय ट्राइबल विश्वविद्यालय, अमरकंटक, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) प्रायोजक निकाय (श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी) द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्‌़ समिति सदस्य
3. डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन द्वारा नामांकित ख्यातिप्राप्त व्यक्ति समिति सदस्य

2. उपर्युक्त समिति यह अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह की समयावधि में न्यूनतम तीन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों का नाम-सूची (पेनल) माननीय कुलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी.

हस्ता./-

(दीपक कुमार अग्रवाल) राज्यपाल के उप-सचिव.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 06 October 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.534/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-10-06.534.