विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
अटल नगर, दिनांक 17 अगस्त 2023
आदेश
क्र. 11814/2816/21-ब/छ.ग./2023.⸺ राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक (FTC), राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव के पद पर आदेश क्रमांक 2067/2588/21-ब/छ.ग./2021 दिनांक 06 फरवरी, 2021 के जरिये श्री आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को शासन की ओर से पैरवी करने के लिए दिनांक 10-05-2020 से 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा उक्त अवधि पूर्ण कर ली गई है, जिसके उपरांत शासन द्वारा उनकी कार्य अवधि पुनः बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
अतः राज्य शासन एतद्द्वारा श्री आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए पुनः दिनांक 10-05-2023 से तीन वर्ष की कालावधि या 62 वर्ष जो भी पहले हो के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजक (FTC), राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव नियुक्त करता है.
उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस देय होगी. उनकी सेवा की अन्य शर्ते छ.ग. शासन, विधि विभाग मैन्युअल में निर्धारित अनुसार होगी.
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
बी.पी. सोहगौरा, अवर सचिव.