कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर
रायपुर, दिनांक 18 अक्टूबर 2023
निदेश
क्रमांक-08/चार/अधिसूचना/विसनि/2023/5550.⸺ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीनों के उपयोग किये जाने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निदेश संख्या-576/3/EVM/2023/SDR-Vol.I, दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 का एतद्द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाती है।
हस्ता./-
(रीना बाबासाहेब कंगाले) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी.
संख्या 576/3/ईवीएम/2023/एसडीआर/खण्ड-I.⸺यतः, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 61क में यह उपबंध किया गया है कि ऐसे निर्वाचन क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग मशीनों द्वारा मतदान और मतों के अभिलेखन की यथाविहित ऐसी रीति अपनाई जाए, जैसी कि भारत निर्वाचन आयोग प्रत्येक मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विनिर्दिष्ट करे;
और
2. यतः निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49क के परन्तुक के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यथाअनुमोदित ऐसे डिजाइन वाला ड्राप बॉक्स युक्त एक प्रिंटर, ऐसे निर्वाचन क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्रों या उसके भागों में मत के पेपर ट्रेल के मुद्रण के लिए मतदान मशीन के साथ भी जोड़ा जाए जैसा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निदेश दिया जाए;
3. यतः निर्वाचन आयोग ने दिनांक 9 अक्तूबर, 2023 के प्रेस नोट संख्या ईसीआई/प्रे. नो/57/2023 के तहत घोषित मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य-प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधान सभाओं के चालू साधारण निर्वाचन और आयोग के दिनांक 9 अक्तूबर, 2023 के प्रेस संख्या ईसीआई/प्रे. नो./58/2023 के तहत घोषित नागालैण्ड के 43-तापी (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन की परिस्थितियों पर निर्वाचन आयोग ने विचार किया है, और वह इस बात से संतुष्ट है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (त्रों) में मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) और पेपर ट्रेल [वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी)] प्रिंट करने के लिए प्रिंटर उपलब्ध हैं, मतदान कर्मियों को ईवीएम और 'वीवीपीएटी प्रिंटर' के कुशल संचालन में अच्छी तरह से प्रशिक्षित है और मतदाता भी ईवीएम और वीवीपैट प्रिंटर के संचालन से पूरी तरह परिचित हैं।
4. अतः अब, भारत निर्वाचन आयोग, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की उक्त धारा 61क तथा निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 49क के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतद्द्वारा दिनांक 13-10-2023, 21-10-2023, 30-10-2023 और 03-11- 2023 को अधिसूचित/अधिसूचित होने वाले मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य-प्रदेश, राजस्थान, और तेलंगाना की सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं नागालैण्ड के 43- तापी (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को, ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों के रूप में विनिर्दिष्ट करता है, जिनमें निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 और इस विषय पर निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए अनुपूरक अनुदेशों के अंतर्गत विहित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों तथा वीवीपैट प्रिंटर के माध्यम से मत डाले और रिकॉर्ड किए जाएंगे।
5. निर्वाचन आयोग, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बंगलोर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पाेरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा विकसित किए गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट प्रिंटरों, जिन्हें सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मत डालने और रिकॉर्ड करने के लिए उक्त मशीनों से जोड़ा जाएगा, के डिजाइन को भी एतद्द्वारा अनुमोदित करता है। ELECTION COMMISSION OF INDIA Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi -110001
New Delhi, Dated 17th October, 2023
DIRECTION
No. 576/3/EVM/2023/SDR-Vol.-I.⸺ Whereas, Section 61A of the Representation of the People Act, 1951, provides that the giving and recording of votes by voting machines in such manner as may be prescribed, may be adopted in such constituency or constituencies as the Election Commission of India may, having regard to the circumstances of each case, specify;
2. Whereas, as per the proviso to Rule 49A of the Conduct of Elections Rules, 1961, a printer with a drop box of such design, as may be approved by the Election Commission of India, may also be attached to voting machine for printing a paper trail of the vote, in such constituency or constituencies or parts thereof as the Election Commission of India may direct;
3. Whereas, the Election Commission has considered the circumstances in current general elections to the Legislative Assemblies of Mizoram, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan & Telangana announced vide the Election Commission's Press Note No. ECI/PN/57/2023 dated 9th October, 2023 and bye-election in 43-Tapi (ST) Assembly Constituency of Nagaland announced vide the Election Commission's Press Note No. ECI/PN/58/2023 dated 9th October, 2023, and is satisfied that sufficient number of Electronic Voting Machines (EVMs) and Printers for printing Paper Trail [Voter Verifiable Paper Audit Trail(VVPAT)] are available for taking the poll in the Assembly Constituency(ies), the polling personnel are well trained in efficient handling of EVMs and 'VVPAT Printers' and the electors are also fully conversant with the operation of the EVMS and the VVPAT Printers;
4. Now, therefore, the Election Commission of India, in exercise of its powers under the said Section 61A of the Representation of the People Act, 1951, and Rule 49A of the Conduct of Elections Rules, 1961, hereby specifies all the Assembly Constituencies of Mizoram, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan & Telangana and 43-Tapi (ST) Assembly Constituency of Nagaland, notified/ to be notified on 13-10-2023, 21-10-2023, 30- 10-2023 & 03-11-2023, as the constituencies in which the votes, shall be given and recorded by means of EVMS and VVPAT printers in the manner prescribed, under the Conduct of Elections Rules, 1961, and the supplementary instructions issued by the Election Commission from time to time on the subject.
5. The Election Commission also hereby approves the design of EVMS and VVPAT Printers as developed by the Bharat Electronics Ltd., Bangalore and Electronics Corporation of India Ltd., Hyderabad, which shall be attached to the said machines, to be used for the giving and recording of votes in all the Constituencies.
By Order,
Sd/-
( S.B. Joshi) Principal Secretary.