Servants of Knowledge
Chattisgarh Gazette - Extraordinary · Government of Chattisgarh

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) संबंधी

Published 06 November 2023

Department
वाणिज्यिक कर विभाग
Type
Extraordinary
Gazette no.
588
Notification no.
क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (40)
Identifier
in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-11-06.588
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

 वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 02/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (40).⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 128 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिषद्‌ की सिफारिशों पर, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 73/2017-राज्य कर, क्रमांक एफ-10-98/2017/वाक/पांच(187) दिनांक 29 दिसंबर, 2017, जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 581 तारीख 30 दिसंबर, 2017 में प्रकाशित किया गया था, का निम्नलिखित और संशोधन करती है, अर्थात्‌ः- उक्त अधिसूचना के छठे परंतुक के पश्चात्‌ निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः-

''परंतु यह भी कि रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों, जो जुलाई, 2017 से मार्च, 2019 तक की तिमाही के लिए या 2019-20 से 2021-22 तक वित्तीय वर्ष के लिए नियत तारीख तक प्ररूप जीएसटीआर-4 में विवरणी प्रस्तुत करने में असफल हो गए हैं किंतु जिन्होंने उक्त विवरणी 1 अप्रैल, 2023 से 30 जून, 2023 तक की अवधि के मध्य प्रस्तुत कर दी है, के लिए उक्त अधिनियम की धारा 47 के अधीन देय विलंब फीस की रकम अधित्यजित हो जाएगी, जो 250 रूपये के आधिक्य में है और पूरी तरह अधित्यजित हो जाएगी जहां उक्त विवरणी में देय राज्य कर की कुल रकम शून्य है।''।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (40) .⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (40), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हिम शिखर गुप्ता, सचिव. . Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 02/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(40).⸺ In exercise of the powers conferred by section 128 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017) (hereinafter referred to as the said Act), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby makes the following further amendments in the notification No. 73/2017–State Tax, No. F-10-98/2017/CT/V(187), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 29th December, 2017, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 581, dated the 30th December, 2017, namely:—

In the said notification, after the sixth proviso, the following proviso shall be inserted, namely: —

―Provided also that the amount of late fee payable under section 47 of the said Act shall stand waived which is in excess of two hundred and fifty rupees and shall stand fully waived where the total amount of state tax payable in the said return is nil, for the registered persons who fail to furnish the return in FORM GSTR-4 for the quarters from July, 2017 to March 2019 or for the Financial years from 2019-20 to 2021-22 by the due date but furnish the said return between the period from the1st day of April, 2023 to the 30th day of June, 2023.‖.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 03/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (41) .⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ उक्त अधिनियम कहा गया है), की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद्‌ की सिफारिशों पर, रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति जिनका रजिस्ट्रीकरण उक्त अधिनियम की धारा 29 की उपधारा (2) के खंड (ख) या खंड (ग) के अधीन 31 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले रदद्‌ किया गया है और जो उक्त अधिनियम की धारा 30 में विनिर्दिष्ट परिसीमा के भीतर ऐसे रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के लिए आवेदन करने में असफल रहे है, को रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति के प्रवर्ग के रूप में अधिसूचित करती है जो ऐसे रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के संबंध में निम्नलिखित विशेष प्रक्रिया का पालन करेंगे, अर्थात्‌ :-

(क) रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति, 30 जून, 2023 तक ऐसे रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के लिए आवेदन कर सकेंगे ;

(ख) प्रतिसंहरण के लिए आवेदन, रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण की प्रभावी तारीख तक देय विवरणी प्रस्तुत करने और ऐसी विवरणी के निबंधनों के अनुसार कर के रूप में देय रकम का, ब्याज, शास्ति और ऐसी विवरणी के संबंध में विलंब फीस के लिए संदेय रकम सहित, संदाय करने के पश्चात्‌ ही फाइल किया जाएगा;

(ग) रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के लिए ऐसे मामलों में और परिसीमा विस्तार, उपलब्ध नहीं होगा।

स्पष्टीकरण-इस अधिसूचना के प्रयोजनों के लिए, व्यक्ति, जो उक्त अधिनियम की धारा 30 में विनिर्दिष्ट परिसीमा के भीतर रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के लिए आवेदन करने में असफल रहता है, इसके अंतर्गत ऐसा व्यक्ति भी सम्मिलित है, जिसकी रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के आदेश या उक्त अधिनियम की धारा 107 के अधीन रजिस्ट्रीकरण के रदद्‌करण के प्रतिसंहरण के लिए आवेदन खारिज करने के आदेश के विरूद्ध अपील उक्त अधिनियम की धारा 30 की उपधारा (1) के अधीन विनिर्दिष्ट परिसीमा का पालन करने में असफल रहने के आधार पर खारिज की गई है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (41) .⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (41), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 03/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(41).⸺ In exercise of the powers conferred by section 148 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017) (hereinafter referred to as the said Act), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby notifies that the registered person, whose registration has been cancelled under clause (b) or clause (c) of sub-section (2) of section 29 of the said Act on or before the31st day of December, 2022, and who has failed to apply for revocation of cancellation of such registration within the time period specified in section 30 of the said Act as the class of registered persons who shall follow the following special procedure in respect of revocation of cancellation of such registration, namely:–

(a) the registered person may apply for revocation of cancellation of such registration upto the 30th day of June, 2023;

(b) the application for revocation shall be filed only after furnishing the returns due upto the effective date of cancellation of registration and after payment of any amount due as tax, in terms of such returns, along with any amount payable towards interest, penalty and late fee in respect of the such returns;

(c) no further extension of time period for filing application for revocation of cancellation of registration shall be available in such cases.

Explanation: For the purposes of this notification, the person who has failed to apply for revocation of cancellation of registration within the time period specified in section 30 of the said Act includes a person whose appeal against the order of cancellation of registration or the order rejecting application for revocation of cancellation of registration under section 107 of the said Act has been rejected on the ground of failure to adhere to the time limit specified under sub-section (1) of section 30 of the said Act.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 04/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (42).⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद्‌ की सिफारिशों पर, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर नियम, 2017 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्‌ :-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ - (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) नियम, 2023 है। (2) इन नियमों में अन्यथा उपबंधित के सिवाए, ये नियम 26 दिसंबर, 2022 से प्रवृत्त मानें जायेंगे।

2. छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर नियम, 2017 के नियम 8 में,--

(i) उपनियम (4क) के स्थान पर, निम्नलिखित उपनियम रखा जाएगा, अर्थात्‌ :-

''(4क) जहां कोई आवेदक, धारा 25 की उपधारा (6घ) के अधीन अधिसूचित व्यक्ति से भिन्न, उपनियम (4) के अधीन आवेदन प्रस्तुत करते समय आधार संख्यांक के अधिप्रमाणन के लिए विकल्प का चयन करता है, वहां वह आधार संख्यांक अधिप्रमाणन करेगा और आवेदन प्रस्तुत करने की तारीख, आधार संख्यांक के अधिप्रमाणन करने की तारीख या उपनियम (4) के अधीन प्ररूप जीएसटी आरईजी-01 के भाग ख में आवेदन प्रस्तुत करने से पन्द्रह दिन, जो भी पहले हो, होगी।

परंतु यह कि धारा 25 की उपधारा (6घ) के अधीन अधिसूचित व्यक्ति से भिन्न, किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा उपनियम (4) के अधीन किए गए प्रत्येक आवेदन में, जिसने आधार संख्यांक के अधिप्रमाणन के लिए विकल्प का चयन किया है और जिसकी पहचान डाटा विश्लेषण तथा जोखिम मानदंडों के आधार पर सामान्य पोर्टल पर की गई है, बायोमैट्रिक आधारित आधार अधिप्रमाणन किया जाएगा और जहां आवेदक कोई व्यक्ति है, वहां आवेदक का फोटो लेकर अनुपालन किया जाएगा या धारा 25 की उपधारा (6ग) के अधीन यथा अधिसूचित आवेदक के संबंध में ऐसे व्यक्तियों का जहां आवेदक व्यक्ति नहीं है, वहां इस उपनियम के प्रयोजनों के लिए आयुक्त द्वारा अधिसूचित सुविधा केन्द्रों में से किसी एक पर प्ररूप जीएसटी आरईजी-01 में आवेदन के साथ दस्तावेजों की मूल प्रति के सत्यापन सहित अपलोड की जाएगी और इस परंतुक के अधीन अधिकथित प्रक्रिया के पूरा होने के पश्चात्‌ ही आवेदन पूरा हुआ समझा जाएगा ।'';

(ii) उपनियम (4ख) में, ''के उपबंधों'' शब्दों के स्थान पर, ''का परंतुक'' शब्द रखे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (42) .⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (42), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 04/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(42).⸺ In exercise of the powers conferred by section 164 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby makes the following rules further to amend the Chhattisgarh Goods and Services Tax Rules, 2017, namely: —

1. Short title and commencement.—(1) These rules may be called the Chhattisgarh Goods and Services Tax (Amendment) Rules, 2023.

(2) Save as otherwise provided in these rules, they shall be deemed to have come into force from 26th day of December, 2022.

2. In the Chhattisgarh Goods and Services Tax Rules, 2017 in rule 8,-

(i) for sub-rule (4A), the following sub-rule shall be substituted, namely:-

―(4A) Where an applicant, other than a person notified under sub-section (6D) of section 25, opts for authentication of Aadhaar number, he shall, while submitting the application under sub-rule (4), undergo authentication of Aadhaar number and the date of submission of the application in such cases shall be the date of authentication of the Aadhaar number, or fifteen days from the submission of the application in Part B of FORM GST REG-01 under sub-rule (4), whichever is earlier.

Provided that every application made under sub-rule (4) by a person, other than a person notified under sub-section (6D) of section 25, who has opted for authentication of Aadhaar number and is identified on the common portal, based on data analysis and risk parameters, shall be followed by biometric-based Aadhaar authentication and taking photograph of the applicant where the applicant is an individual or of such individuals in relation to the applicant as notified under sub- section (6C) of section 25 where the applicant is not an individual, along with the verification of the original copy of the documents uploaded with the application in FORM GST REG-01 at one of the Facilitation Centre notified by the Commissioner for the purpose of this sub-rule and the application shall be deemed to be complete only after completion of the process laid down under this proviso.‖;

(ii) in sub-rule (4B), for and words, ―provisions of‖, the words ―proviso to‖, shall be substituted.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 06/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (43).⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद्‌ की सिफारिश पर यह अधिसूचित करती है कि रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति जो उक्त अधिनियम की धारा 62 की उपधारा (1) के अधीन तारीख 28 फरवरी, 2023 को या उससे पहले जारी किए गए निर्धारण आदेश की तामील से तीस दिनों की अवधि के भीतर विवरणी प्रस्तुत करने में असफल हो जाता है, तो ऐसे रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति के वर्गों के रूप में जिनके संबंध में उक्त निर्धारण आदेश वापस लिया गया समझा जाएगा, यदि ऐसे रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति नीचे विनिर्दिष्ट विशेष प्रक्रियाओं का पालन करते है, अर्थात्‌ः-

(i) रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति 30 जून, 2023 को या उससे पहले उक्त विवरणी प्रस्तुत करेंगे;

(ii) विवरणी उक्त अधिनियम की धारा 50 की उपधारा (1) के अधीन देय ब्याज के भुगतान और उक्त अधिनियम की धारा 47 के अधीन संदेय विलंब फीस के संलग्न होगी,

यह ध्यान दिए बिना कि क्या कोई अपील उक्त अधिनियम की धारा 107 के अधीन ऐसे निर्धारण आदेश के विरूद्ध फाइल की गई है या नहीं या उक्त निर्धारण आदेश के विरूद्ध फाइल की गई अपील यदि कोई हो, निर्णित की गई है या नहीं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (43).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच(43), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 06/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(43) .⸺ In exercise of the powers conferred by section 148 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017) (hereinafter referred to as the said Act), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby notifies that the registered persons who failed to furnish a valid return within a period of thirty days from the service of the assessment order issued on or before the 28th day of February, 2023 under sub-section (1) of section 62 of the said Act, as the classes of registered persons, in respect of whom said assessment order shall be deemed to have been withdrawn, if such registered persons follow the special procedures as specified below, namely,-

(i) the registered persons shall furnish the said return on or before the 30th day of June 2023;

(ii) the return shall be accompanied by payment of interest due under sub-section (1) of section 50 of the said Act and the late fee payable under section 47 of the said Act,

irrespective of whether or not an appeal had been filed against such assessment order under section 107 of the said Act or whether or not the appeal, if any, filed against the said assessment order has been decided.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 07/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (44).⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद्‌ की सिफारिश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से उक्त अधिनियम की धारा 44 के अधीन प्रस्तुत की जाने वाली विवरणी के संबंध में नीचे दी गई सारणी के स्तंभ (2) में तत्स्थानी प्रविष्टियों में उल्लेखित रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों के वर्गो जो देय तारीख पर विवरणी प्रस्तुत करने मे असफल हो जाते है, के लिए उक्त अधिनियम की धारा 47 में विनिर्दिष्ट विलंब फीस की रकम को अधित्यक्त करती है, जो नीचे दी गई सारणी के स्तंभ (3) में यथा विनिर्दिष्ट रकम से अधिक है, अर्थात्‌ः-

सारणी

क्रम संख्या रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों का वर्ग रकम
(1) (2) (3)
1. ऐसे रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति जिनका उस वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रूपए तक संकलित आवर्त है। राज्य में आवर्त के 0.02 प्रतिशत पर संगणित अधिकतम रकम के अधीन रहते हुए पच्चीस रूपए प्रति दिन।
2. ऐसे रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति जिनका उस वित्तीय वर्ष में संकलित आवर्त पांच करोड़ रूपए से अधिक है और बीस करोड़ रूपए तक है। राज्य में आवर्त के 0.02 प्रतिशत पर संगणित अधिकतम रकम के अधीन रहते हुए पचास रूपए प्रति दिन।

परन्तु रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों के लिए जो उक्त अधिनियम की धारा 44 के अधीन 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 या 2021-22 किसी भी वित्तीय वर्ष के लिए नियत तारीख तक विवरणी प्रस्तुत करने मे असफल रहते है किन्तु 1 अप्रैल, 2023 से 30 जून, 2023 के बीच की अवधि के लिए विवरणी प्रस्तुत करते है, उक्त अधिनियम की धारा 47 के अधीन उक्त विवरणी के संबंध में संदेय विलंब शुल्क की कुल रकम का अधित्यजन कर दिया जाएगा जो 10 हजार रूपए से अधिक है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (44).⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच(44), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हिम शिखर गुप्ता, सचिव. Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 07/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(44).⸺ In exercise of the powers conferred by section 148 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017) (hereinafter referred to as the said Act), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby waives the amount of late fee referred to in section 47 of the said Act in respect of the return to be furnished under section 44 of the said Act for the financial year 2022-23 onwards, which is in excess of amount as specified in Column (3) of the Table below, for the classes of registered persons mentioned in the corresponding entry in Column (2) of the Table below, who fails to furnish the return by the due date, namely:—

TABLE

Serial Number Class of registered persons Amount
(1) (2) (3)
1. Registered persons having an aggregate turnover of up to five crore rupees in the relevant financial year. Twenty-five rupees per day, subject to a maximum of an amount calculated at 0.02 percent of turnover in the State or Union territory.
2. Registered persons having an aggregate turnover of more than five crores rupees and up to twenty crore rupees in the relevant financial year. Fifty rupees per day, subject to a maximum of an amount calculated at 0.02 percent of turnover in the State or Union territory.

Provided that for the registered persons who fail to furnish the return under section 44 of the said Act by the due date for any of the financial years 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 or 2021-22, but furnish the said return between the period from the 1st day of April, 2023 to the 30th day of June, 2023, the total amount of late fee under section 47 of the said Act payable in respect of the said return, shall stand waived which is in excess of ten thousand rupees.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 08/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (45).⸺ राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) की धारा 128 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद्‌ की सिफारिशों पर, रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों, जो नियत तारीख तक प्ररूप जीएसटीआर-10 में अंतिम विवरणी प्रस्तुत करने में असफल रहते है, किंतु जिन्होनें उक्त विवरणी 1 अप्रैल, 2023 से 30 जून, 2023 तक की अवधि के मध्य प्रस्तुत कर दी है, के लिए अधिनियम की धारा 47 में विनिर्दिष्ट विलंब फीस की रकम का 500 रूपये से आधिक्य में अधित्यजन करती हैं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (45) .⸺ भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच(45), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हिम शिखर गुप्ता, सचिव. Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 08/2023 – State Tax

No. F 10-23 /2023/CT/V(45).⸺ In exercise of the powers conferred by section 128 of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017), the State Government, on the recommendations of the Council, hereby waives the amount of late fee referred to in section 47 of the Act, which is in excess of five hundred rupees for the registered persons who fail to furnish the final return in FORM GSTR-10 by the due date but furnish the said return between the period from the 1st day of April, 2023 to the 30th day of June, 2023.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

अधिसूचना

सं. 09/2023-राज्य कर

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (46).⸺ राज्य सरकार, एकीकृत माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 13) की धारा 20 और के साथ पठित छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (2017 का 7) (जिसे इस अधिसूचना में इसके पश्चात्‌ उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा 168क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 35/2020-राज्य कर, क्रमांक एफ-10-83/2020/वाक/पांच(118) दिनांक 19 नवंबर, 2020, जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 615 तारीख 1 दिसंबर, 2020 में प्रकाशित किया गया था और एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 14/2021-राज्य कर, क्रमांक एफ-10-38/2021/वाक/पांच(46) दिनांक 18 जून, 2021, जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 356 तारीख 28 जून, 2021 में प्रकाशित किया गया था और एतद्‌द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना सं. 13/2022-राज्य कर, क्रमांक एफ-10-38/2022/वाक/पांच(73) दिनांक 16 अगस्त, 2022, जिसे छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में, क्रमांक 546 तारीख 1 सितंबर, 2022 में प्रकाशित किया गया था, के आंशिक संशोधन में, परिषद्‌ की सिफारिशों पर, नीचे विनिर्दिष्ट अवधि से संबंधित, उक्त अधिनियम की धारा 73 की उपधारा (9) के अधीन, संदत्त न किए गए या कम संदत्त किए गए कर या गलत प्राप्त या उपयोग किए गए इनपुट कर प्रत्यय की वसूली के लिए, आदेश जारी करने की, धारा 73 की उपधारा (10) के अधीन विनिर्दिष्ट समय-सीमा का विस्तार करती है, अर्थात्‌ :--

(i) वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए, 31 दिसंबर, 2023 तक ; (ii) वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए, 31 मार्च, 2024 तक ; (iii) वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए, 30 जून, 2024 तक ।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

अटल नगर, दिनांक 30 अक्टूबर 2023

क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच (46) - भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-23/2023/वाक/पांच(46), दिनांक 30-10-2023 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्‌द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हिम शिखर गुप्ता, सचिव.

Atal Nagar, the 30th October 2023

NOTIFICATION

No. 09/2023 – State Tax

No. F 10-23/2023/CT/V(46).⸺ In exercise of the powers conferred by section 168A of the Chhattisgarh Goods and Services Tax Act, 2017 (7 of 2017) (hereinafter referred to as the said Act) read with section 20 of the Integrated Goods and Services Tax Act, 2017 (13 of 2017), and in partial modification of the notification No. 35/2020–State Tax, No. F-10-83/2020/CT/V(118), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 19th November, 2020, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 615, dated the 1stDecember, 2020,and No. 14/2021–State Tax, No. F-10-38/2021/CT/V(46), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 18th June, 2021, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh, No. 356, dated the 28th June, 2021,andNo. 13/2022–State Tax, No. F-10-38/2022/CT/V(73), Chhattisgarh Commercial Tax Department, dated the 16th August, 2022, published in the Gazette (Extraordinary) of Chhattisgarh,No. 546, dated the 1stSeptember, 2022,the State Government, on the recommendations of the Council, hereby, extends the time limit specified under sub-section (10) of section 73 for issuance of order under sub- section (9) of section 73 of the said Act, for recovery of tax not paid or short paid or of input tax credit wrongly availed or utilised, relating to the period as specified below, namely:–

(i) for the financial year 2017-18, up to the 31st day of December, 2023;

(ii) for the financial year 2018-19, up to the 31st day of March, 2024;

(iii) for the financial year 2019-20, up to the 30th day of June, 2024.

By order and in the name of the Governor of Chhattisgarh,

HIM SHIKHAR GUPTA, Secretary.

Cite this issue. Chattisgarh Gazette - Extraordinary, Government of Chattisgarh, 06 November 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-11-06.588/. Archive identifier in.gazette.chhattisgarh.eo.2023-11-06.588.