राजभवन रायपुर
रायपुर, दिनांक 13 दिसम्बर 2023
अधिसूचना
क्रमांक एफ. 29/पी.एस.जी./2023/6196.⸺ छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल ने श्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा को उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और बुधवार दिनांक 13-12-2023 अपरान्ह 4.00 बजे उन्हें क्रमशः मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री के पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंत्री परिषद के अन्य सदस्यगण अपने पदभार से कार्यमुक्त हुए।
हस्ता./-
(अमृत कुमार खलखो) राज्यपाल के सचिव.