छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय
रायपुर, मंगलवार, दिनांक 19 दिसम्बर, 2023 (अग्रहायण 28, 1945)
अधिसूचना
क्रमांक 11204/वि.स./विधान/2023.⸺ अध्यक्ष, विधान सभा के निर्वाचन की सूचना सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित की जाती है :-
''संविधान के अनुच्छेद 178 तथा विधान सभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 7 के उप नियम (4) की अपेक्षानुसार छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा के सदस्य, डॉं. रमन सिंह को दिनांक 19 दिसम्बर, 2023 को सर्वसम्मति से विधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।''
हस्ता./-
(दिनेश शर्मा) सचिव.